GIRIDIH : गिरिडीह के जमुआ-कोडरमा मेन रोड में खोरीमहुआ के पास चितरडीह गांव के पास गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार मकसूद अंसारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वो आगे चल रहे ट्रक को बायीं ओर से ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान बाइक के कीचड़ भरे गड्ढ़े में आने से सवार गिर गया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।
Read More :#BJP नेता और कार्यकर्ताओं ने वॉन्टेड बदमाश को पुलिस से जबरन छुड़ाया, देखें वीडियो…
कोडरमा की ओर जा रहा था ट्रक
मकसूद अंसारी गिरिडीह के पहरीडीह ग्राम का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। ट्रक कोडरमा की ओर से आ रहा था। मकसूद अंसारी एमएमटीसी लिमिटेड कंपनी का ऑपरेटर था।
Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन












