spot_img

सड़क पर दिखी सादगी की सबसे बड़ी तस्वीर, हो गयी वायरल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Saraikela : सत्ता, शिष्टाचार और सख्त प्रोटोकॉल, ये सब उस वक्त पीछे छूट गये, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड की धरती पर अपनी सादगी से दिलों को छू लिया। बीच सड़क पर काफिला रुका, गाड़ी का दरवाजा खुला और देश की प्रथम नागरिक सीधे जनता के बीच पहुंच गईं। नजारा ऐसा था, जिसे सरायकेला लंबे अरसे तक याद रखेगा।झारखंड दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर वापस लौट रही थीं। सरायकेला के आकाशवाणी चौक के पास सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग के पीछे घंटों से सिर्फ एक झलक पाने को लोग टकटकी लगाये खड़े थे। जैसे ही राष्ट्रपति का काफिला चौक के पास पहुंचा, जनसैलाब का उत्साह देखकर राष्ट्रपति खुद को रोक नहीं सकीं। प्रोटोकॉल छोड़ा, गाड़ी रुकवाई और उतरकर सीधे जनता के बीच चली गईं। अचानक राष्ट्रपति को अपने बीच पाकर चेहरे खिल उठे हाथ हवा में उठे और पूरा इलाका ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। राष्ट्रपति ने भी हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुये हर अभिवादन स्वीकार किया। यहीं नहीं, खरकाई पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर भी राष्ट्रपति ने लोगों को देखा, उनका अभिवादन किया और सादगी की वही मिसाल दोहराई। इस अचानक बदले हालात में सुरक्षाकर्मियों के लिये स्थिति चुनौतीपूर्ण जरूर थी, लेकिन राष्ट्रपति का यह जनता-प्रेम उनका यह अपनापन सरायकेला और जमशेदपुर के लोगों के लिये इस दिन को ऐतिहासिक बना गया।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई