Kohramlive : आगामी 1 अप्रैल से आपकी जेब और बैंकिंग अनुभव में बड़ा बदलाव आने वाला है। ATM से पैसे निकालना महंगा हो जायेगा, क्रेडिट कार्ड के फायदे कम हो जायेंगे, और चेक से पेमेंट करने के लिये नये नियम लागू होंगे।
ATM निकासी पर शिकंजाः अब आपको हर महीने सिर्फ तीन बार ही दूसरे बैंक के ATM से फ्री ट्रांजेक्शन करने की इजाजत होगी। इसके बाद हर निकासी पर 20-25 रुपये का चार्ज लगेगा।
बैंक में मिनिमम बैलेंस रखना पड़ेगा वरना लगेगा जुर्मानाः अगर आपके अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं होगा, तो जुर्माना ठोका जायेगा। खासकर SBI, PNB और Canara Bank में नये नियम लागू होंगे। शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों के लिये अलग-अलग बैलेंस की सीमा होगी।
चेक से पेमेंट करने वालों के लिए नई मुसीबतः अगर आप 5 हजार रुपये से ज्यादा का चेक देते हैं, तो अब आपको बैंक को पहले से जानकारी देनी होगी। Positive Pay System (PPS) लागू हो रहा है, जिससे चेक फ्रॉड पर रोक लगेगी। अब गलती से किसी को चेक काटने पर तुरंत दिक्कत आ सकती है।
डिजिटल बैंकिंग होगी और भी स्मार्टः बैंकों ने ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाने के लिये AI-पावर्ड चैटबॉट्स, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को मजबूत कर दिया है। अब आपकी हर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर पैनी नजर रखी जायेगी।
बचत खाते और FD की ब्याज दरों में बदलावः अब आपके बचत खाते पर कितना ब्याज मिलेगा, यह आपके बैलेंस पर निर्भर करेगा। जिनके पास ज्यादा बैलेंस है, उन्हें फायदा होगा, लेकिन छोटे सेवर्स को सोच-समझकर कदम उठाने होंगे।
क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले लाभ घटाये जायेंगेः अगर आपके पास SBI, IDFC First Bank या Axis Bank का Vistara क्रेडिट कार्ड है, तो तैयार रहें, क्योंकि मुफ्त टिकट वाउचर, रिवॉर्ड प्वाइंट्स और माइलस्टोन बेनिफिट्स कम किये जा रहे हैं।












