spot_img
spot_img
spot_img

“रांची, हटिया और टाटीसिल्वे स्टेशन की बदलेगी सूरत”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे ZRUCC की बैठक मंगलवार को महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कोलकाता में हुई। बैठक में मौजूद भाजपा नेता सह ZRUCC सदस्य सतीश सिन्हा ने रांची, हटिया और टाटीसिल्वे स्टेशन से जुड़ी कई अहम मांगें रखीं। बैठक में रांची से कटरा, रामेश्वरम, हरिद्वार, अहमदाबाद और नगर उंटरी तक नई ट्रेनों की मांग की गई। वहीं, धनबाद-लुधियाना गंगा सतलुज एक्सप्रेस के रांची तक विस्तार, हटिया-बेंगलुरु, हटिया-लोकमान्य तिलक, हटिया-पुणे एक्सप्रेस को प्रतिदिन करने की अपील की गई। टाटीसिल्वे स्टेशन पर डाउन प्लेटफार्म का सुधार, नया फुटओवर ब्रिज और राजधानी, गरीब रथ, जनशताब्दी, झारखंड स्वर्ण जयंती जैसी ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई गई। इस स्टेशन के औद्योगिक क्षेत्र में होने के कारण यहां लाखों की आबादी निर्भर है, जिससे यात्रियों को राहत और रांची स्टेशन का भार कम करने की योजना पर चर्चा हुई। रांची रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में CCTV कैमरे, स्वच्छ शौचालयों की मांग भी रखी गई। वहीं राजधानी एक्सप्रेस और गरीब रथ का ठहराव टुंडला और गाजियाबाद में करने की भी मांग रखी गई, जिससे झारखंड के यात्रियों को मथुरा, वृंदावन और जयपुर जाने में सहूलियत हो। रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सभी मांगों पर विचार करने और जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में राज्यसभा सांसद खीरू महतो सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...