spot_img

डायन बिसाही का इल्जाम सभ्य समाज के माथे पर कलंक का टीकाः रानी कुमारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :  डायन-बिसाही का इल्जाम लगा किसी भी महिला को टार्चर या फिर मौत के घाट उतार देने जैसी वारदात सभ्य समाज के माथे पर कलंक का टीका है। इसपर रोक जरूरी है। सुदूर गांव देहात में लोगों को जगाने के लिये जागरूकता अभियान बेहद जरूरी है। यह काम पुलिस प्रशासन को भी करना चाहिये। यह कहना नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी का। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास के मकड़जाल में जकड़े लोगों की वजह से ना जाने कितने घर उजड़ गये। रानी कुमारी ने कहा कि समाज का भला तभी होगा जब लोग शिक्षित होंगे। डायन बिसाही को लेकर हो रहे खून खराबे और महिला उत्पीड़न वारदातों को रोकने की खातिर नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) बहुत जल्द जागरूकता अभियान शुरू करेगी। रानी कुमारी ने कहा कि राजधानी के सोनाहातू में डायन करार देकर तीन महिलाओं को मौत के घाट उतार देना बेहद दुखद है। ऐसी वारदातों को अंजाम दिलाने में ओझा गुनियों और तांत्रिकों की भूमिका को नजरअंदाज करना भी घातक होगा। समाज की कुरितियों को रोकने की दिशा में बुंडू के एसडीपीओ अजय कुमार द्वारा की जा रही पहल सराहनीय है। पूरे स्टेट की पुलिस को इस दिशा में यूं ही काम करना चाहिये। गांव गांव जाकर लोगों को जगाना चाहिये। अंधविश्वास में जकड़ना गलत है।

इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : ऑटो पर पलटा बालू लदा ट्रक, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : रिटायर IAS मैरी नीलिमा केरकेट्टा होंगी JPSC की पहली महिला अध्यक्ष

इसे भी पढ़ें :घर लौट रहे युवक पर पालतू कुत्ते का अटैक, देखें क्या कर डाला

इसे भी पढ़ें :बिना परीक्षा रेलवे में मिल सकती है नौकरी, 91000 से अधिक होगी सैलरी

इसे भी पढ़ें : PM मोदी के जन्मदिन पर गोड्डा को मिलेगा खास तोहफा

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...