spot_img

PM मोदी के जन्मदिन पर गोड्डा को मिलेगा खास तोहफा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: गोड्डा से रांची, पटना और कोलकाता के लिए चलेगी ट्रेन।  PM मोदी के जन्मदिन पर गोड्डा को मिलेगा खास तोहफा। झारखंड के गोड्डा से राजधानी रांची, पटना और कोलकाता के लिए अब ट्रेन का सफर आसान होने वाला है।  गोड्डा से 8:45 सुबह में ट्रेन खुलेगी और करीब 10 घण्टे का सफर तय कर 6:45 शाम में सियालदा पहुंचेगी।  ये ट्रेन पोड़ैयाहाट, हंसडीहा और दुमका के रास्ते सियालदा जाएगी। उधर से ये ट्रेन 12:05 दोपहर में सियालदा से खुलेगी और रात 10:30 बजे गोड्डा पहुंचेगी।

ट्रेन गोड्डा से रांची के लिए इंटरसिटी चलने वाली है। इसकी शुरुआत 12 तारीख से होने वाली है।  इस गाड़ी का इंतजार गोड्डा के लोगों को काफी दिनों से था।  यह ट्रेन गोड्डा से दुमका होते हुए रांची जाएगी। 12 घण्टे में गोड्डा से रांची का सफर तय करेगी।  गोड्डा में इस ट्रेन का समय 4:30 बजे निर्धारित की गई है, जो 3:55 बजे रांची पहुंचेगी।

 

गोड्डा से टाटा के लिए भी साप्ताहिक ट्रेन चलेगी।  यह ट्रेन सोमवार को जमशेदपुर से 1:40 दोपहर में खुलकर मंगलवार सुबह 7:20 बजे गोड्डा पहुंचेगी।  वहीं गोड्डा से 12:40 बजे हर मंगलवार को ये गाड़ी खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 6:45 बजे जमशेदपुर पहुंचेगी।  यह ट्रेन गोड्डा से भागलपुर, झाझा, जसीडीह के रास्ते जमशेदपुर पहुंचेगी।

गोड्डा से बिहार की राजधानी पटना के लिए भी साप्ताहिक ट्रेन शुरू होने वाली है।  यह ट्रेन हर शनिवार को गोड्डा से चलेगी।  गोड्डा में सुबह 7:35 पर खुलेगी और शाम 4:10 बजे पटना के राजेन्द्र नगर पहुंचेगी।  ये ट्रेन पोड़ैयाहाट, हसडीहा, भागलपुर के रास्ते पटना जाएगी।  पटना से हर शुक्रवार रात 10:05 बजे खुलकर शनिवार सुबह 7:00 बजे गोड्डा पहुंचेगी।

इन तमाम ट्रेनों की जानकारी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी और कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गोड्डा के लोगों के लिए ये खास तोहफा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : ऑटो पर पलटा बालू लदा ट्रक, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : पुजारी के बेटा को लेकर कांके गरमाया… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...