UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान अचानक गोली चलने से तहलका मच गया। हादसे में AAICLAS के दो स्क्रीनर घायल हो गये। दोनों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जाने पहुंचे थे। उनके पास एक लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसकी सुरक्षा जांच की जा रही थी।
गोलियां गिनते समय हुआ फायर
सुबह करीब 9:30 बजे AAICLAS के स्क्रीनर पिस्टल की जांच कर रहे थे। इसी दौरान हथियार से अचानक एक राउंड फायर हो गया। गोली लगने से दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गये।एयरपोर्ट डायरेक्टर ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि फायरिंग सुरक्षा जांच के दौरान हुई। घायलों का इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।








