DEOGHAR : आज दिन के 11.15 बजे जैसे ही इंडिगो की विमान (संख्या 6E7939) देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पूरा परिसर जय शिव और हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। यह हवाई जहाज कोलकाता एयरपोर्ट से दिन के 10.15 बजे उड़ान भर देवघर आई। देवघर एयरपोर्ट पर आज से हवाई जहाजों का उड़ान भरना शुरू हो गया। इंडिको की विमान के लैंड करने के थोड़ी ही देर बाद यानी दिन के 12:30 पीएम मोदी देवघर पहुंचें। 400 करोड़ की लागत से 654 एकड़ में फैला देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट कई मायनों में खास है। झारखंड में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के बाद देवघर एयरपोर्ट राज्य का दूसरा एयरपोर्ट होगा। देवघर हवाई अड्डा झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग और दक्षिण-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों की सेवा के लिए विकसित किया गया है। 654 एकड़ में फैला हुआ इस हवाई अड्डे के पास 2500 मीटर लंबा रनवे है, जो एयरबस ए320 और बोइंग 737 दोनों प्रकार के विमानों को संभालने में सक्षम है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 मई 2018 को झारखंड में हवाई अड्डे के विकास की आधारशिला रखी थी।
इसे भी पढ़ें : देवर ने लूट ली आबरू, शौहर ने विदेश से फोन पर दे दिया तीन तलाक… देखें
इसे भी पढ़ें :होने वाला दामाद चंदन बन गया का*तिल, गुमटी के नीचे छुपा हथियार बयां कर गई पूरी कहानी…
इसे भी पढ़ें :पदभार संभालते ही रांची के नये डीसी राहुल कुमार सिन्हा क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें :RJD प्रमुख लालू यादव की तबीयत में हो रहा सुधार, CCU से कमरे में किए गए शिफ्ट








