GARHWA (Nityanand Dubey) : तंत्र-मंत्र और जादू टोना के चक्कर में विवाहिता गुड़िया देवी की बलि दे दी गई। पहले गुड़िया की जीभ काटी गई और फिर उसके प्राइवेट पार्ट से यूटरस और अंतड़ी तक खींच ली गई। गुड़िया को सपरिवार पूजा पाठ में शामिल होने के न्योता देकर बुलाया गया था। वहां जाने पर उसकी बलि चढ़ा दी गई। जिस किसी ने उसे बचाने की कोशिश की, उसे भी बलि चढ़ा देने की धमकी दी गई। देवरानी उषा ने जब घोर एतराज जताया तो उसे भी मारा पीटा गया। बलि चढ़ा दी गई गुड़िया की लाश को रंका में जला दिया गया। यह घोर अपराध सगी बहन ललिता देवी और बहनोई दिनेश उरांव ने किया। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात पड़ोसी रामशरण उरांव उर्फ गोटा के घर में हुई। इस घृणित अपराध को दबाने का पूरा प्रयास किया गया। रविवार को सच्चाई सामने आ गई। सच के सामने आते ही पुलिस रेस हो गई। पांच छह लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिये उठाया है। बलि चढ़ा दी गई 26 साल की गुड़िया के पति मुन्ना उरांव को भी थाना में लाया गया है। यह हृदय विदारक वारदात गढ़वा के बंशीधर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के उरांव टोला में हुई।
घटना के संबंध में चश्मदीद देवरानी उषा देवी ने बताया कि सब कुछ उसकी आँखों के सामने हुआ। उसने कहा, वह पड़ोसी रामशरण उरांव के घर नहीं जा रही थी, लेकिन उसकी जेठानी गुड़िया देवी उसे जबरन उसे और उसके पति शंभू उरांव को भी ले गयी। वहां जाने पर उसकी जेठानी खेलने लगी और उस पर भी खेलने के लिये जोर दिया गया। जब उसने कहा कि उसे कोई भूत प्रेत नहीं लगा है तो उसकी जेठानी ने उसे बांस के डंटे से मारा। उसे इतना मारा गया कि वह बेहोश हो गई। जब होश में आई तो देखा कि उसकी जेठानी के जीभ को बाहर खींचकर निकाला और काट दिया। प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर अंतड़ी और युटेरस भी बाहर निकाल दिया। जेठानी तड़प तड़प कर मर गई। उसे बलि चढ़ा दिया गया। दिखावे के लिये जेठानी को रंका ले गये और जला दिया। उषा देवी का इल्जाम है कि जब उसने जोरदार विरोध किया तो उसे भी खूब मारा पीटा गया। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहींं उषा ने कहा कि जेठ मुन्ना उरांव के सामने ही उनकी पत्नी गुड़िया की बलि चढ़ा दी गई।
पति मुन्ना उरांव ने बताया कि उसके पड़ोसी रामशरण उरांव उर्फ गोटा के घर पर एक हफ्ता पहले दिलेली गांव में रहने वाले उसके साढ़ू दिनेश उरांव और उसकी पत्नी ललिता देवी दोनों आये थे। इसी दौरान तंत्र मंत्र के लिए ललिता ने अपनी बहन गुड़िया देवी और बहनोई मुन्ना उरांव को सपरिवार रामशरण उरांव उर्फ गोटा के घर पर बुलाया। तीन-चार दिन लगातार तंत्र मंत्र साधना करने के बाद बीते मंगलवार की सुबह सास, पति, देवर और देवरानी के आंखों के सामने बहन और बहनोई आदि ने मिलकर गुड़िया देवी की जीभ काट दी। इतने में मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट से अंतड़ी खींच ली गई। बाद में उसकी सगी बहन मर गई गुड़िया को लेकर अपने मायके रंका चली गई। वहां उसे जला दिया। इस वारदात के बाद से गांव में दहशत है। एसडीपीओ प्रमोद केसरी और थानेदार योगेन्द्र कुमार की देखरेख में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :नेकेड होकर पूरे शहर में गाड़ी चलाने वाले एडवोकेट के साथ कोर्ट ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :‘हाईवे पर FASTag से लूट’! IAS ने शेयर किया वीडियो, जानें क्या है सच
इसे भी पढ़ें :मांडर विधानसभा उपचुनाव FINAL RESULT : 23,517 वोट से जीती बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा
इसे भी पढ़ें :सेहत को रखना है बुलंद, तो नाश्ते में रोज लें ओट्स, वजन भी होगा कम
इसे भी पढ़ें :गजब! महिला ने DOLL से की शादी, बच्चा होने का भी किया दावा, देखें…
इसे भी पढ़ें :“नीचे आइये डॉक्टर साहब, इलाज करवाना है”… फिर जो हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :CBSE Board Result : इस दिन तक निकलेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट… देखें






