spot_img
spot_img
spot_img

परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर, जायजा लेने पहुंचे BDO

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chauparan (Hazaribagh) : मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार भास्कर ने चौपारण प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान BDO ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, केंद्राधीक्षकों की उपस्थिति, वीक्षकों की तैनाती और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न होनी चाहिये। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।

KBSS प्लस टू उच्च विद्यालय चौपारण में निरीक्षण के दौरान BDO ने चल रही परीक्षाओं की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। केंद्राधीक्षक काली चरण राम ने बताया कि केंद्र पर परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की जा रही है। सभी परीक्षा कक्षों में CCTV निगरानी की व्यवस्था की गई है। पहली पाली में मैट्रिक (सामाजिक विज्ञान) विषय में 766 में से 765 छात्र उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट (भौतिक विज्ञान) में 187 में से 186 छात्र परीक्षा में शामिल हुये। परीक्षा का सफल संचालन केंद्राधीक्षक, परीक्षा नियंत्रक नागेश्वर कुमार वर्मा और शिक्षकों के सहयोग से किया जा रहा है। प्रशासन की सतर्कता के कारण परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...