कड़ाके की ठंड में दिव्यांगों का सहारा बना प्रशासन…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने आम जनजीवन को कंपकंपा दिया है, ऐसे वक्त में गढ़वा जिला प्रशासन जरूरतमंदों के लिये ढाल बनकर सामने आये। श्री बंशीधर नगर के राजा पहाड़ी रोड स्थित चेचरिया में अनुमंडलीय दिव्यांग संघ कार्यालय परिसर में एक विशेष राहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। धूप की बेरुखी और गिरते तापमान के बीच जिला प्रशासन ने 40 दिव्यांगजनों के बीच कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान मौजूद अधिकारियों ने दिव्यांगजनों से सीधा संवाद किया, उनकी परेशानियां सुनीं और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा, ताकि आने वाले दिनों में उन्हें और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। DC दिनेश कुमार यादव ने इस मौके पर कहा कि शीतलहर के दौरान जिला प्रशासन हर जरूरतमंद तक पहुंचने के लिये प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजन और कमजोर वर्ग हमारी प्राथमिकता हैं, उनकी सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक पंकज कुमार गिरि, नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल, अनुमंडलीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष कमलेश बिहारी, सचिव जय प्रसाद सहित सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून का हुआ आगमन, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

Kohramlive : भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के...

पहली तारीख, बढ़ गये सिलेंडर के दाम… जानें कितना

Kohramlive : जून की शुरुआत के साथ ही कारोबारियों...

मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल...

चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक...