spot_img

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका, कल से शुरू होगा नया अभियान..

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : लोकतंत्र में अपनी भागीदारी मजबूत करने के लिये मतदाता सूची में नाम दर्ज होना बेहद जरूरी है। इसी दिशा में झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य की प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी सूची का प्रकाशन कल किया जायेगा। यह सूची आम नागरिकों के लिये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध रहेगी।

छूटे लोगों को मिलेगा नाम जोड़ने का मौका

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि जिन पात्र भारतीय नागरिकों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे 5 अगस्त से फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जरूर जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में सुधार के लिये आवेदन करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है। 5 अगस्त से शुरू हो रहे इस अभियान के जरिये झारखंड में नये मतदाताओं को जोड़ने और मतदाता सूची को और अधिक सटीक बनाने की तैयारी है।

ECINET ऐप से मिलेगी आसान सुविधा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नागरिकों से भारत निर्वाचन आयोग का ECINET एप्लिकेशन डाउनलोड करने की अपील की है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक  मतदाता सूची में नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म-6 भरकर नये मतदाता के रूप में आवेदन कर सकते हैं। मतदाता संबंधी अन्य जानकारियां आसानी से हासिल कर सकते हैं।  के. रवि कुमार ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तैयार मतदाता सूची को सुरक्षित दस्तावेज के रूप में संरक्षित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले के SIR से संबंधित मतदाता सूची को महत्वपूर्ण दस्तावेज माना गया है, उसी तरह वर्तमान SIR से जुड़े दस्तावेज भी भविष्य में महत्वपूर्ण रहेंगे।

सोशल मीडिया पर चलेगा #NewVoters अभियान

नये मतदाताओं और पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड की ओर से 5 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक #NewVoters हैशटैग अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य है कि युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना। नये मतदाताओं को जागरूक करना। मतदाताओं, शैक्षणिक संस्थानों, राजनीतिक दलों के बीएलए-2, बीएलओ, स्वयंसेवकों और SIR प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की गई है।निर्वाचन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में जरूर देखें। परिवार और आसपास के पात्र लोगों को जागरूक करें। नाम जुड़वाने या गलती सुधारने के लिये समय पर आवेदन करें।

इसे भी पढ़ें :

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...