spot_img

देवरी से बगोदर तक ठनका का कहर, चली गई 8 लोगों की जान…

Date:

spot_img
spot_img

Giridih : गिरिडीह में मंगलवार को मौसम का कहर देखने को मिला। हल्की बारिश के बीच अलग-अलग इलाकों में हुई वज्रपात की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गये। हादसों में मवेशियों की भी जान जाने की खबर है। देवरी, गावां, बगोदर, बिरनी और बेंगाबाद इलाके में आकाशीय बिजली ने लोगों को अपनी चपेट में लिया। सबसे दर्दनाक घटना देवरी प्रखंड के बिलोटांड में हुई, जहां वज्रपात से एक ही परिवार के तीन नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गई। खबर है कि देवरी थाना क्षेत्र के देवपहाड़ी स्थित गोसांई आहर के पास पांच किशोर बैठे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सभी इसकी चपेट में आ गये। हादसे में 18 साल के कुश कुमार तिवारी, 17 साल के अर्जुन कुमार साव, 15 साल के गजेंद्र साव, 13 साल के विष्णुदेव साव की मौत हो गई। वहीं 17 साल के उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज कराया जा रहा है।

खेत में काम कर रहे किसान पर भी गिरी बिजली

देवरी प्रखंड के बांसडीह पंचायत स्थित तिलयडीह गांव में धान का बिचड़ा डाल रहे 39 साल के संतोष तिवारी भी वज्रपात की चपेट में आ गये। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना में विक्रम तिवारी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। देवरी में हुई घटना की सूचना मिलते ही खोरीमहुआ के SDPO समीर डेनियल खलको और SDPO अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक मंजू कुमारी देवपहाड़ी गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि देवरी क्षेत्र में दो स्थानों पर वज्रपात से चार किशोर समेत पांच लोगों की मौत हुई है। उन्होंने गांव के महत्वपूर्ण स्थानों पर तड़ित चालक लगाने की जरूरत बताई।

बगोदर, बिरनी और गावां में भी मौत का तांडव

गिरिडीह के अन्य इलाकों में भी वज्रपात ने कहर बरपाया। बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा-अलगडीहा में कोनार नहर में काम के दौरान बिजली गिरने से मजदूर समीर गिद की मौत हो गई। वहीं 29 साल के महावीर तुरी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है। खबर है कि बिरनी प्रखंड के नईटांड़ गांव निवासी इनुश अंसारी की भी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, गावां प्रखंड के पटना गांव निवासी पूनम देवी की मौत भी ठनका गिरने से हो गई।

बारिश के दौरान सावधानी जरूरी

लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें। पेड़ के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूरी बनाये रखें। खेतों में काम कर रहे लोग मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर चले जायें।

इसे भी पढ़ें :

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...