Chaibaa : नक्सलियों द्वारा लगाये गये IED ब्लास्ट की चपेट में आकर एक नाबालिग लड़की की जान चली गई। यह लड़की जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। लकड़ी इकट्ठा करते समय लड़की का पैर नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED पर पड़ गया, जिससे लड़की के चिथड़े-चिथड़े हो गये। वह मौके पर ही मारी गई। आशंका है कि यह IED पुलिस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से छुपा कर लगाया गया था। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी गांव में हुई। यह दुखद घटना आज सुबह हुई। तिरिलपोसी गांव में ही रहनेवाली उक्त लड़की जंगल में लकड़ी चुनने गई थी, तभी वह अपनी जान गंवा बैठी। इस बीच पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि IED विस्फोट से ग्रामीणों की जान लेना नक्सलियों की यह एक कायराना हरकत है। इससे ग्रामीणों को सावधान रहने की जरुरत है।
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो














