spot_img
spot_img

Sidhu Moosewala को गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार, पुलिस की 3 वर्दियां भी बरामद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : सिद्धू मुसेवाला (Sidhu Moosewala) मर्डर के में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मूसेवाला को सबसे नजदीक से गोली मारने वाले शूटर अंकित सिरसा को गिरफ्तार कर लिया गया है।  हैरान कर देने वाली बात यह है कि सिद्धू मूसेवाला से पहले 19 साल के अंकित सिरसा ने किसी की जान नहीं ली थी।  मतलब मूसेवाला की हत्या ही उसका पहला मर्डर था।  जानकारी मिली है कि अंकित सिरसा ने चार महीने पहले ही लॉरेंस बिश्नोई का गैंग ज्वाइन किया था।  वह 9वीं पास था और उसके बाद ही अपराध के अंधेरे में कूद गया था।

29 मई को हुआ था Sidhu Moosewala का मर्डर

सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड मामले में शामिल गिरफ्तार शूटर अंकित के पास से 3 पंजाब पुलिस की वर्दियां भी की है। अंकित के साथ जिस दूसरे शूटर को पकड़ा गया है उसका नाम सचिन चौधरी है । उसने शूटरों की मदद की थी ।वह हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है । वहीं अंकित हरियाणा के सिरसा का रहने वाला था ।इन दोनों के पास से एक 9MM की पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, एक .30MM की पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस मिले हैं । इनके पास से पंजाब पुलिस की तीन वर्दी भी मिली हैं । स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही ये खुलासा कर चुके हैं कि सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड को अंजाम देने के पहले ऑपरेशन नम्बर एक ये था कि जाब पुलिस के ड्रेस में शूटर्स सिधू मुसेवाला के घर में जाएंगे।  उसके बाद उस हत्याकांड को अंजाम दिया जाएगा।  लेकिन सिधू मुसेवाला के साथ काफी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से वो प्लान कैंसल कर दिया गया था।

लेकिन बाद में एक आरोपी के द्वारा उसके घर में रहकर रेकी की गई और जब मुसेवाला बिना सुरक्षा व्यवस्था और बुलेटप्रूफ वाहन के वो अपने घर से बाहर निकला, उसके बाद ही उसपर करीब 8 शूटर्स द्वारा हमला करके उस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।  बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए प्रियवर्त फौजी से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुए थे।  मूसेवाला की हत्या के बाद शार्प शूटर 9 दिन तक मानसा में किसी अज्ञात जगह पर छिपे रहे।  इसके बाद वह लगातार ठिकाने बदलते रहे।  अंत में वो गुजरात पहुंचे।  जहां से फौजी और कशिश पकड़े गए।  हालांकि अंकित सेरसा और दीपक मुंडी वहां से भाग निकले थे।  सूत्रों की मानें तो जगरूप रूपा और मनु कुस्सा इनसे अलग चले गए थे।

वहीं मूसेवाला हत्याकांड के बाकी बचे शार्प शूटर मनप्रीत मनु कुस्सा, जगरूप रूपा और दीपक मुंडी के महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छुपने के इनपुट मिले हैं।  दिल्ली और पंजाब पुलिस उक्त राज्यों की पुलिस को साथ लेकर लगातार रेड कर रही है।

इसे भी पढ़ें: थाना के बाहर रोती मां को मिला उसका बेटा…देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...