प्रमिला और सुधीर की वो आखिरी रात…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : रविवार की वह रात, जब गांव के आसमान पर चांद उदास था और हवा में कुछ अनकहा सिसक रहा था। गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के चिरका ग्राम में मौत छिपकर नहीं, खुले आम चिंघारती हुई आई। करीब रात के 9 बजे, जब अधिकतर घरों के चूल्हे ठंडे हो चुके थे, तभी गांव के बाहर के रास्ते पर दो जिंदगियां अपनी नियति से बेखबर थीं, 35 साल की प्रमिला देवी, जो अपने पति किशुन भुइयां के घर की आत्मा थीं, और 30 साल के सुधीर सोरेन, जो पूरे गांव में अपने सहज स्वभाव के लिए जाने जाते थे। शायद किसी जरूरी काम से दोनों गांव की सीमा पार कर गये थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वहां मौत घात लगाए बैठी है, जंगली हाथी के रूप में।

हाथी ने कोई चेतावनी नहीं दी, कोई आवाज नहीं की, बस… एक पल में सब कुछ कुचल कर रख दिया। प्रमिला और सुधीर के शरीर माटी में मिल गये, लेकिन उनके जाने से जो सन्नाटा गांव पर छाया, वह हर घर की दीवारों से टकराकर लौट रहा है। गांव अब सहमा हुआ है। मातम हर आंगन में बिखरा है। लोग सिर्फ दुखी नहीं हैं, वे नाराज हैं और यह नाराजगी है वन विभाग की उस चुप्पी से, जो घटना के घंटों बाद भी नहीं टूटी। न कोई अधिकारी आया, न कोई सुरक्षात्मक पहल। बीते कुछ रोज में हाथियों का आतंक बढ़ा है, लेकिन न कोई चेतावनी आई, न कोई सुरक्षा दीवार खड़ी हुई। ऐसा लगता है जैसे वन विभाग ने आंखें मूंद ली हैं और जवाबदेही को जंगल में कहीं गुम कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि मृतकों के परिजनों को न सिर्फ मुआवजा मिले, बल्कि ऐसे हादसे फिर न हों, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किये जायें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधायक ने तीन बड़ी योजनाओं की रखी आधारशिला…

Chouparan(Krishna Paswan) : बरही विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को...

रजरप्पा की नई पहचान बनी 21 साल की श्रेया…

Ramgarh : रामगढ़ के रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा...

गढ़वा के बैंकों पर DC सख्त, बोले लाभुक तक योजना पहुंचे, तभी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को...

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगा कड़ा एक्शन…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...