Kohramlive : भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में आई खटास के बीच खलिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बड़ा खुलासा किया है। उसने कबूल किया है कि उसके ही कहने पर कनाडा से सभी राजनियकों को निष्कासित किया गया है। उसके ही कहने पर कनाडा के पीएम ने यह कार्रवाई की है। वो चाहता है कि कनाडा में सभी भारतीय दूतावास सदा के लिए बंद हो जायें। सीबीसी न्यूज चैनल को दिये गये इंटरव्यू में पन्नू ने कबूल किया है कि वो पिछले कई वर्षों से कनाडा के PM के संपर्क में हैं। वहीं उसने ही भारत के खिलाफ जानकारी मुहैया कराई, जिस पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कार्रवाई की है। पन्नू ने कहा कि कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का बयान न्याय, कानून के शासन और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति कनाडा की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कनाडा में हमेशा के लिए बंद भारतीय दूतावास- पन्नू
खलिस्तानी आतंकी पन्नू ने इस दौरान कहा कि, कनाडाई सिख के रूप में हम चाहते हैं कि वैंकूवर और टोरंटो में भारतीय दूतावास हमेशा के लिए बंद हो जाने चाहिये, क्योंकि इसके बाद भारत अन्य लोगों को राजनयिकों की जगह भरने के लिए भेजेगा। इस तरह से भारत का जासूसी नेटवर्क खत्म नहीं होगा। इस इंटरव्यू के दौरान पन्नू ने ये भी कहा कि वो भारत की हत्या की धमकी या सरकार की तरफ से मेरे खिलाफ रची जा रही हत्या की साजिशों से नहीं डरता, चाहे वह कनाडा में हो या अमेरिका में हो।
भारतीय-कनाडाई समुदाय पर पन्नू ने लगाये इल्जाम
सीबीसी न्यूज को दिये साक्षात्कार में पन्नू ने भारतीय-कनाडाई समुदाय पर कनाडा के संविधान के प्रति वफादार न होने का भी इल्जाम लगाया। उसने कहा कि ये भारतीय-कनाडाई, जिनके भारत में पारिवारिक संबंध हैं, क्या वे कनाडा के संविधान के प्रति वफादार हैं या वे अभी भी भारतीय संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाना चाहते हैं? क्योंकि हरदीप निज्जर की हत्या के बाद से मैंने किसी भी भारतीय-कनाडाई संगठन को मोदी सरकार का समर्थन करते हुए खुलकर सामने आते नहीं देखा है।
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट
इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें
इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें
इसे भी पढ़ें : पूजा पंडालों में बारिश का खलल, कब तक होगा मौसम साफ… जानें
इसे भी पढ़ें : इन 81 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें
इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें
इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट
इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें
इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें








