spot_img

चॉपर और प्लेन में भयानक टक्कर, अबतक 18 मौ’तें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन DC में बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के वक्त एक प्लेन(CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट) मिलिट्री हेलीकॉप्टर(ब्लैक हॉक H-60) से टकरा गया। भयानक टक्कर के बाद प्लेन और चॉपर दोनों पास की पोटोमैक नदी में गिर गये। एयरलाइंस कंपनी ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ के मुताबिक प्लेन में 60 पैसेंजर्स और कैबिन क्रू के 4 लोग सवार थे। वहीं मिलिट्री आफिसर्स के मुताबिक चॉपर में 3 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक 18 लोगों के शवों को बरामद किया जा चुका है। राहत-बचाव कार्य जारी है। यह हादसा हुआ जब प्लेन कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था। वहीं मिलिट्री हेलिकॉप्टर ने ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई हेलिकॉप्टर नदी में बड़े पैमाने पर जीवित लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए मौके पर उड़ान भर रहे हैं। वहीं फिलहाल एयरपोर्ट पर बाकी उड़ानो और लैंडिंग को रोक दिया गया है। यहां याद दिला दें कि साल 1982, 13 जनवरी को पोटोमैक नदी में ‘एयर फ्लोरिडा’ प्लेन कैश हुआ था। उस हादसे में 78 लोग मारे गये थे। खराब मौसम को दुर्घटना का कारण बताया गया था।

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ भ’गदड़ पर CM हेमंत ने किया यह पोस्ट… देखें

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ भग’दड़ पर PM का पहला पोस्ट आया सामने, क्या बोले… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर करवट लेगा मौसम, होगा गर्मी का एहसास… जानें कब से

इसे भी पढ़ें :चाईबासा में ए’नकाउंटर, नक्सली ढेर

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...