Latehar : लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव में गुरुवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। इल्जाम है कि टकराव में पत्थरबाजी तक हुई, जिसके बाद पुलिस बल गांव के पास ही डेरा डाले हुये है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। खबर है कि पुलिस टीम रेगुलर पेट्रोलिंग पर निकली थी, तभी पुलिस ने कैमा गांव के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवकों को पूछताछ के लिये अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जैसे ही गांव में यह खबर फैली कि पुलिस दो युवकों को अपने साथ ले गई है, ग्रामीण गुस्सा गये और गोलबंद होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और पुलिसकर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया। थानेदार प्रमोद कुमार सहित पुलिसकर्मियों को गांव में रोक लेने की मिली खबर के बाद SDPO के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गांव पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षित गांव से बाहर निकाल लिया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक अन्य पुलिसकर्मी को भी ग्रामीणों ने अपने पास बैठा लिया है। जब पुलिस टीम उसे छुड़ाने के लिये दोबारा गांव पहुंची तो मामला बिगड़ता चला गया। बाद में पुलिस ने बिगड़ते माहौल को अपने काबू में कर लिया। पुलिस गांव में नजर रखे हुये है।
इसे भी पढ़ें : पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव से गांव में तनाव…
इसे भी पढ़ें : मां ने मिलना छोड़ा तो बेटे को मा’र डाला, हाजत में म’रने वाले की पत्नी क्या बोल गई… देखें वीडियो









