तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर लहू गर्माने वाला मौसम आ गया है। पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में युवा राजद के बैनर तले सजे ‘युवा चौपाल’ के मंच से नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि, “बिहार को अब एक थका हुआ मुख्यमंत्री नहीं चाहिये। ये देश का सबसे युवा प्रदेश है, लेकिन इसे ऐसे शख्स के हवाले कर दिया गया है, जिसे अपने मंत्रियों तक के नाम याद नहीं रहते।” तेजस्वी ने दो टूक कहा कि बिहार में युवा नेतृत्व की जरूरत है, जो यहां के नौजवानों को रोजगार दे सके, ताकि उन्हें रोजी-रोटी के लिये दिल्ली-मुंबई की खाक न छाननी पड़े।

100 % डोमिसाइल लागू करने का ऐलान

युवा चौपाल में तेजस्वी यादव ने कई बड़े वादे किये, उन्होंने कहा कि 100% डोमिसाइल लागू किया जायेगा, बिहार की सरकारी नौकरियां सिर्फ बिहार के युवाओं को मिलेंगी। वहीं, सरकारी भर्तियों के लिये अब किसी भी परीक्षा का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। सरकार बनने के एक महीने के अंदर युवा आयोग का गठन होगा, जो युवाओं के हितों की रक्षा करेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं के लिये ‘माई-बहन मान योजना’ लाई जायेगी। बिहार की सभी माताओं और बहनों को 2500 रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा। 200 यूनिट मुफ्त बिजली, दिव्यांग पेंशन और वृद्धा पेंशन 1500 रुपये किया जायेगा।

तेजस्वी यादव ने बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर भी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा नीतीश ने दो पीढ़ियां बर्बाद कर दीं, तीसरी नहीं होने देंगे। बिहार में 534 प्रखंड हैं, लेकिन 400 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं है। यहां हर 1 लाख छात्रों पर सिर्फ 7 कॉलेज हैं, जबकि देश के अन्य राज्यों में यह संख्या कहीं ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा अगर रोजगार मांगें, तो उन्हें लाठियां दी जाती हैं, लेकिन टायर्ड और रिटायर्ड अफसरों को एक्सटेंशन मिल जाता है। 

बिहार में 65% आरक्षण फिर से लागू करेंगे

तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि राजद सरकार के दौरान आरक्षण का दायरा 50% से बढ़ाकर 65% किया गया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, हम सत्ता में आते ही इसे फिर से लागू करेंगे, ताकि पिछड़ों और दलितों को उनका हक मिलेे। तेजस्वी यादव ने अपने भाषण का अंत एक सशक्त संदेश के साथ किया—“बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिये, न कि जुमलेबाज सरकार। इस बार फैसला आपको लेना है कि आपको नौकरियों का झांसा चाहिये या नौकरियां खुद चाहिये।”

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी में भीषण अग्नि’कांड, अब तक 20 की मौ’त… देखें वीडियो

Kohramlive : बुधवार की सुबह दक्षिण दिल्ली के मालवीय...

विधायक ने तीन बड़ी योजनाओं की रखी आधारशिला…

Chouparan(Krishna Paswan) : बरही विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को...

रजरप्पा की नई पहचान बनी 21 साल की श्रेया…

Ramgarh : रामगढ़ के रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा...

गढ़वा के बैंकों पर DC सख्त, बोले लाभुक तक योजना पहुंचे, तभी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को...