spot_img

पहले वनडे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को धोया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच में आज टीम इंडिया ने बेहतरीन जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया। इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की पूरी टीम ने 47.4 ओवरों में 248 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 249 रन बनाने थे। टीम इंडिया ने महज 38.4 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया।

रवींद्र जडेजा ने पूरे किए 600 इंटरनेशनल विकेट

टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 9 ओवर में 1 मेडन ओवर के साथ महज 26 रन देकर 3 विकेट झटके। इस तरह रवींद्र जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे किये। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिये रवींद्र जडेजा से ज्यादा विकेट अनिल कुंबले (953), रविचंद्रन अश्विन (765), हरभजन सिंह (707) और कपिल देव (687) के नाम है। रवींद्र जडेजा के नाम 411 पारियों में 28.95 की औसत के साथ 600 विकेट चटकाए हैं।इंटरनेशनल क्रिकेट में रवींद्र जडेजा 6,000 से ज्यादा रन और 600 विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ छठे आलराउंडर बन गये हैं। रवींद्र जडेजा के अलावा कपिल देव, वसीम अकरम, शॉन पोलॉक, डेनियल विटोरी और शाकिब अल हसन ने ये कारनामा किया है।

हर्षित राणा ने हासिल की ये कामयाबी

अपना वनडे डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 7 ओवर में  53 रन देते हुये 3 विकेट लिये। हर्षित राणा शुरुआत में कुछ महंगे साबित हुये। हर्षित राणा के एक ओवर में फिल सॉल्ट ने 3 छक्के और 2 चौके भी लगाये। इसके बाद हर्षित राणा ने वापसी करते हुये विकेट चटकाये। हर्षित राणा इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में कम से कम 3 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...

पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…

Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत...