गिरिडीह : शिक्षक ने Tuition पढ़ने आई बच्ची से की ऐसी हरकत कि…: शिक्षक की गंदी हरकत से शर्मसार हुआ गांव। छह साल की बच्ची को भी नहीं बक्शा। उसके साथ भी छेड़छाड़ की। जब बच्ची के घरवालों को इसका पता चला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिर जांच के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। यह हुआ है गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाने का नगड़ी गांव में।
इसे भी पढ़ें : मासूम शाहनवाज अंसारी की लाश मिलने के बाद जनाक्रोश उबाल पर(Video)
Tuition पढ़ाने बच्ची को छत पर ले गया था शिक्षक
पीड़िता बच्ची ने बताया कि वो अन्य बच्चों के साथ गांव में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए प्राइवेट ट्यूटर दौलत साव के घर गई थी। आरोपी ने सारे बच्चों को छत पर भेज दिया और बच्ची के साथ सीढ़ी में छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाना में लिखित आवेदन दिया। घटना के बाद से गांव में इसके प्रति गुस्सा देखा गया। सभी इसकी निंदा कर रहे।
इसे भी पढ़ें : प्रेमी युगल ने फेसबुक लाइव कर पीया जहर, …और हक्का-बक्का रह गए लोग
इसे भी पढ़ें : दूल्हा बनने से पहले ही सिपाही ने खुद को मिटा लिया










