spot_img

छात्रा के गंभीर इल्जाम के बाद शिक्षक अरेस्ट, सच्चाई जानने में जुटी पुलिस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chauparan (Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड के मध्य विद्यालय सिंहपुर के सहायक शिक्षक राजकुमार प्रजापति को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया। शिक्षक पर 8वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़खानी और बदसलूकी करने का इल्जाम लगा है। लज्जा भंग तक करने की कोशिश की गई। वहीं, इस मसले पर विद्यालय के प्राचार्य कमलेश कुमार कमल और कुछ अन्य शिक्षकों का इल्जाम है कि छात्रा के पहनावा को लेकर ऐतराज जताया गया था, जिसके चलते यह सबकुछ हुआ। सौ से ज्यादा लोग स्कूल पहुंच गये और शिक्षक राजकुमार की जमकर पिटाई कर दी गई। स्कूल में तोड़फोड़ तक की गई।

इधर, पीड़िता छात्रा ने चौपारण थाना में लिखित दिये अपने आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि बीते 4 जनवरी को टीचर राजकुमार प्रजापति ने उसे कंप्यूटर क्लास में बुलाया और हाथ पकड़ कर गलत इरादे से अपनी ओर खींचने लगे। गलत नीयत से शरीर पर हाथ फेरने लगे। उलूल-जुलूल हरकतें करने लगे। तब उन्हें धक्का देते हुये कंप्यूटर रूम से बाहर भाग गई। इसके बाद शिक्षक राजकुमार बाहर आकर उसे धमकाने लगे कि इस बारे में अगर किसी को कुछ बताया तो तुझे जान से मार देंगे। लज्जावश इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। 6 जनवरी को जब मां ने स्कूल नहीं जाने के बारे में पूछा तब उन्हें सबकुछ बता दिया। इसके बाद घर के लोग स्कूल गये। पीड़ित छात्रा का इल्जाम है कि स्कूल में भी उनके अभिभावकों को शिक्षक राजकुमार ने अपशब्द कहे और केस कर जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद वह अपने अभिभावक के साथ चौपारण थाना आकर पुलिस को सबकुछ बता दिया।

इसे भी पढ़ें : भारत को मिली बड़ी कामयाबी, आदित्य-एल1 पहुंचा अपने मुकाम पर… देखें

इसे भी पढ़ें : जब टीचर ने जाना, बेटी घर में महफूज नहीं, तब क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची के बड़ा तालाब इलाके में सनसनी… जानें मामला

इसे भी पढ़ें : झारखंड में उ..हू..हू..हू..हू करा सकता है ठंड, जानें कब से…

इसे भी पढ़ें : गांव में दो शख्सों के पहुंचते ही खुला बड़ा राज, बिदकी महिलाएं…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...