Ranchi : अयोध्या श्रीराम मंदिर के तर्ज पर रांची में भव्य श्रीराम जानकी मंदिर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ऐतिहासिक तपोवन मंदिर में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ आज भूमि पूजन हुआ, वहीं, मंदिर के प्रारुप का अनावरण किया गया। अयोध्या से आये श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने खुशी का इजहार करते हुये कहा कि इस मंदिर का प्रारूप वही तैयार किया है, जिन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की भव्य मंदिर का प्रारूप तैयार किया था। लाखों करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े श्रीराम मंदिर में कई और मंदिर निकट भविष्य में बनाये जायेंगे। रांची के इस स्थल के प्रति लोगों की आस्था देखते बन रही है। CM हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मीडिया से कहा कि तपोवन स्थल से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, वहीं, इसके विकास के लिए कदम भी उठाये गये हैं। हरसंभव सहयोग मंदिर प्रबंधन को दिया जायेगा।
भव्य रूप में बनेगा तपोवन मंदिर
तपोवन मंदिर के महंत ओमप्रकाश शरण ने कहा कि श्रीराम जानकी मंदिर भव्य रूप में बनेगा। 2028-29 तक मंदिर बन कर तैयार हो जायेगा। तपोवन मंदिर नागर शैली में सिर्फ पत्थर से ही निर्मित होगा। इसके लिए नक्शा पास कराया जा चुका है। सभी जरूरी तैयारी पूरी की जा रही है। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा विधायक नवीन जायसवाल, कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :बैंक में डाका, इस राह भाग निकले…
इसे भी पढ़ें :बेटी को ससुराल पहुंचाने घर से निकला शख्स यूं चल बसा…
इसे भी पढ़ें :83 साल के मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश के प्रमुख
इसे भी पढ़ें :विवाहिता से एक मुलाकात बन गई कयामत, रेपिडो वाला बन गया क्रिमिनल
इसे भी पढ़ें :CBI और ED की डायरेक्ट एंट्री बंद, सियासी बहस शुरू
इसे भी पढ़ें :63 साल के रेपिस्ट को 20 साल की सजा
इसे भी पढ़ें :बिजली बिल बढ़ाने की तैयारी… जानें