spot_img

Marriage Ceremony : जयपुर की एक युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को चुना जीवनसाथी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजस्थान के जयपुर जोबनेर की 21 साल की दिव्यांग युवती तमन्ना कंवर ने अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण को ही अपना जीवनसाथी मान लिया है। उनका यह दिव्य विवाह 2 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुआ। इस अनोखे विवाह(Marriage) की तैयारियां पूरे जोर-शोर से की गई हैं। परिवार ने करीब 400 निमंत्रण पत्र छपवाये, वहीं ऑनलाइन माध्यम से भी लोगों को न्योता भेजा गया। हल्दी, मेहंदी, बारात, फेरे और विदाई जैसी सभी रस्में श्रद्धा और परंपरा के साथ निभाई गई। तमन्ना के पिता मंगल सिंह खंगारोत ने भगवान श्रीकृष्ण की विशेष प्रतिमा बनवाई है, जो चांदी की है और उस पर सोने का लेप चढ़ाया गया है।

तमन्ना कंवर और भगवान श्रीकृष्ण की Marriage Ceremony

परिवार वृंदावन और भांडीर वन से सुहाग सामग्री और सिंदूर भी लेकर आया है, जहां मान्यता है कि स्वयं ब्रह्मा ने राधा-कृष्ण का विवाह(Marriage) कराया था। तमन्ना की माता डॉ. मंजू कंवर मीडिया को बताती हैं कि दिव्यांगता के कारण बेटी का पारंपरिक विवाह(Marriage) संभव नहीं था, लेकिन एक मां के मन में कन्यादान की इच्छा हमेशा बनी रही। पूजा के दौरान उन्हें यह विचार आया कि बेटी का विवाह(Marriage)भगवान श्रीकृष्ण से कराया जाये। जब यह बात परिवार और समाज के सामने रखी गई, तो सभी ने सहमति जताई। परिजनों के अनुसार, तमन्ना बचपन से ही भक्ति मार्ग पर चलती रही हैं। व्रत, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक जीवन उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। स्थानीय लोग इस आयोजन को अद्भुत बताते हुये तमन्ना को आधुनिक युग की मीराबाई कह रहे हैं।

एक विवाह ऐसा भी! 21साल की तमन्ना श्रीकृष्ण को बनाएगी अपना दूल्हा, जानें क्यों लिया फैसला?
Marriage Ceremony

इसे भी पढ़े :India : ईरान संकट के बीच भारत का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन…

इसे भी पढ़े :बिहार में अपहरण पर पूर्व DGP का बड़ा बयान, चौंक जायेंगे…

इसे भी पढ़े :Train Schedule : आज रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का बदला टाइम…

इसे भी पढ़े :Punjab News : मुंहबोली बहन बनाकर ले गया, कई दिनों तक किया…

इसे भी पढ़े :Khunti News : तालाब में डूब गये 3 मासूम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...