कोहराम लाइव डेस्क : क्या आप WhatsApp छोड़ने की सोच रहें हैं, मगर आपको अपनी WhatsApp चैट की चिंता हो रही है। तो घबराएं नहीं टेलीग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया गया है। इस फीचर के तहत आप अपने WhatsApp की चैट हिस्ट्री को टेलीग्राम में एक्सपोर्ट कर सकेंगे। इससे यह फायदा होगा कि प्लेटफॉर्म स्विच करते समय यूजर को पुरानी चैट से समझौता नहीं करना पड़ेगा।
नई प्राइवेसी पॉलिसी
WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी सामने आने के बाद टेलीग्राम सुर्खियों में आया। कंपनी ने यूजर्स के डेटा को फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ शेयर करने और एग्री न करने पर अकाउंट बंद करने के बारे में कहा था। इसके बाद से ही यूजर्स ने वाट्सएप को बायकॉट कर अन्य प्लेटफॉर्म पर स्विच करना शुरू कर दिया था। हालांकि, मामला बढ़ते देख WhatsApp में नए पॉलिसी पर अस्थाई रोक लगाई गई गई है।
इसे भी पढ़ें : बिना तार के चार्ज होगी मोबाइल की Battery, जानें कैसे
WhatsApp की नई पॉलिसी 8 फरवरी से लागू होना थी जिसे 15 मई तक स्थागित कर दिया गया है। यह फीचर उस समय लॉन्च किया गया है, जब दुनियाभर में टेलीग्राम यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में टेलीग्राम के लगभग 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।
IOS आईओएस वर्जन 7.4
हाल ही में रिलीज हुए IOS वर्जन 7.4 में इस नए फीचर को देखा गया है। टेलीग्राम के मुताबिक एंड्रॉयड यूजर भी इस फीचर को यूज कर सकेंगे। सिर्फ वाट्सएप ही नहीं बल्कि लाइन और काकाओटॉक की चैट को भी टेलीग्राम पर एक्सपोर्ट किया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें : Smartphone से बनाएं पासपोर्ट Size फोटो, जानें ट्रिक














