spot_img
spot_img
spot_img

Smartphone से बनाएं पासपोर्ट Size फोटो, जानें ट्रिक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना महामारी ने नई क्रिएटिविटी के लिए कई अवसर पैदा किए हैं। सभी जानते हैं कि इस दौरान लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। अधिकतर काम फोन और लेपटॉप से ही किए जा रहे हैं। शॉपिंग से लेकर पैसे ट्रांसफर करने तक सभी जरूरी काम ऑनलाइन तरीके से हो रहे हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक या कोई फॉर्म भरते वक्त पासपोर्ट साइज की तस्‍वीर की जरूरत पड़े, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्मार्टफोन के सहारे आप पासपोर्ट साइज की तस्‍वीर खुद बना सकते हैं। एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोटो एडिटिंग के कई एप्लीकेशन होते हैं, जिससे आप फ्री में पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते हैं। आइए, जानते हैं इसका तरीका।

इसे भी पढ़ें : पुण्यतिथि पर बापू को राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने किया नमन

Android फोन से कैसे बनेगी फोटो

आप अपने एंड्रॉयड फोन से अच्छी क्वालिटी के पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते हैं। इसके लिए आप Play Store से पासपोर्ट साइज फोटो एडिटर डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें और किसी भी साइज का फोटो तैयार कर सकते हैं। अपनाएं यह तरीका।

  • प्ले स्टोर से पासपोर्ट साइज फोटो एडिटर डाउनलोड करें। अब ऐप को ओपन करें।
  • यहां आपको 2 ऑप्शन मिलेंगे जिसमें आप गैलरी से फोटो सिलेक्ट कर सकते हैं और ऐप के जरिए कैमरे से नई फोटो भी क्लिक कर सकते हैं।
  • फोटो सेलेक्ट करने के बाद इसे आपको एडजस्ट करना है। इसके लिए आपको नीचे Auto एडजस्ट का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इससे आपकी फोटो अपने आप एडजस्ट हो जाएगी।
  • अब आपको ऊपर Done का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

इसे भी पढ़ें : वाहनों को फिसलने से बचाता है Anti-lock Braking System

  • Done पर क्लिक करने के बाद में आपको पासपोर्ट फोटो का साइज सेलेक्ट करना है।
  • अगर आपको साइज नहीं पता तो आप यहां पर अपने देश का नाम सेलेक्ट करके नीचे दी गई लिस्ट में भारतीय पासपोर्ट पर क्लिक करें।
  • आपको फोटो को सेट करना होगा और ऊपर Crop के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके पास एक पासपोर्ट साइज फोटो आ गई है। आप चाहें तो नीचे दिए गए print multiple copies के ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं। यहां आप फोटो की संख्या सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • ऊपर दिए गए Save ऑप्शन पर क्लिक करें। इसे आप PNG फाइल के रूप में ही सेव करें।
  • अब आप किसी भी जरूरी काम के लिए इन पासपोर्ट साइज के फोटो को सेलेक्ट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : 7 हजार से कम में ले सकते हैं Samsung Galaxy M02, जानें Features  

पासपोर्ट साइज फोटो एडिटर

आप चाहें तो अपने फोन में फ्री पासपोर्ट साइज फोटो बनाने वाले इस फोटो एडिटर एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करके आप एक अच्छी पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते हैं। अपनाएं यह तरीका।

1. ऐप में कई ऑप्शन दिए गए हैं आप इसमें कलर लाइटिंग एंड बैकग्राउंड कलर सब अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।
2. पासपोर्ट साइज फोटो बनाने के लिए आप इसमें नई फोटो केप्चर भी कर सकते हैं और गैलरी से भी फोटो सिलेक्ट करके एडिट कर सकते है।
3. आप चाहें तो अलग अलग साइज के फोटो तैयार कर सकते हैं जैसे Visa Card, PAN Card, Id Card, water Card के लिए फोटो तैयार कर सकते हैं।
4. इस ऐप में आप 15 से भी ज्यादा भाषाओं में फोटो एडिट कर सकते हैं।
5. ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा।

इसे भी पढ़ें : बिना तार के चार्ज होगी मोबाइल की Battery, जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।