spot_img
spot_img
spot_img

पर्यावरण को साथ लेकर बढ़ें, इसी में सबका भला : सीएम हेमंत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : युवा सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों, शहीदों और आंदोलनकारियों की धरती रही है।  इतिहास के पन्नों पर नजर डालेंगे तो यहां के अनेकों वीरों और आंदोलनकारियों ने देश और राज्य के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हम अपने वीरों-शहीदों को याद करें, उन्हें सम्मान दें। उनके बताए राह पर आगे बढ़ें। यह हमारा कर्तव्य और दायित्व बनता है। मौका था नवनिर्मित वीर कुंवर सिंह पार्क के उद्घाटन का। यह पार्क राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में बनाया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने आज 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि दी।

पार्क में होगी वीर कुंवर सिंह की पूरी जीवनी

सीएम हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के हरमू वासियों को वीर कुंवर सिंह पार्क की सौगात देते हुए कहा कि यहां उनकी सिर्फ प्रतिमा ही नहीं होगी, बल्कि वीर कुंवर सिंह की पूरी जीवनी का जिक्र होगा, ताकि जो भी लोग यहां आएंगे, उनके बारे में जानकारियां लेकर जाएंगे। यह इसलिए जरूरी है कि आगे आने वाली पीढ़ी को हम अपने वीरों, शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और आंदोलनकारियों के योगदान से अवगत करा सकें।

हरमू में रहा हूं और यहां का वोटर भी हूं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा की हरमू इलाके से हमारा पुराना नाता रहा है। मैं यहां रहा भी हूं और यहां का मतदाता भी हूं। ऐसे में यहां हो रहे बदलाव को देखता भी आ रहा हूं। इसी क्रम में वर्ष 2012-13 में जब नगर विकास मंत्री था, तो यहां के छोटे-बड़े मैदानों को सुसज्जित करने की योजना बनाई थी। लेकिन,  सरकार से अलग होने के बाद यह योजना अधूरी रह गई। पुनः जब हमारी सरकार बनी तो मैंने अपनी इस योजना को हकीकत रूप देने का कारम शुरू किया। आज वीर कुंवर सिंह पार्क हरमू वासियों को समर्पित कर रहे हैं।

शहर के मैदानों को व्यवस्थित और सजा-धजा रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शहरों में मैदान काफी कम रह गए हैं। ऐसे में जो मैदान हैं, उन्हें व्यवस्थित और सुसज्जित करने का काम सरकार कर रही है। इसी कड़ी में हरमू स्थित इस मैदान को पार्क के रूप में विकसित किया गया है, ताकि इस इलाके के लोग इसका इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पार्कों को स्वच्छ और सुरक्षित करने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं।

पर्यावरण को साथ लेकर चलें

सीएम ने कहा कि आज जिस तरह शहरीकरण हो रहा है, उससे पर्यावरण के लिए खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज शहरों में कंक्रीट के जंगल बनते जा रहे हैं। अगर हम सचेत नहीं हुए तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण को साथ लेकर आगे बढ़ें। उसे पीछे नही छोड़ें। पर्यावरण सरंक्षण के लिए हर मुमकिन कदम उठाएं, क्योंकि इसी में हमारा कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि कम से कम अपने वीरों-शहीदों के सम्मान स्वरूप पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए जा रहे कई कदम

सीएम ने कहा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार विशेष तौर पर गंभीर है। इसी कड़ी में शहरों में एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा हमारी सरकार ने की है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस दिशा में आगे कई और निर्णय लिए जाएंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक सरयू राय, कमलेश सिंह, नवीन जायसवाल, कुमार जयमंगल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, रांची नगर निगम के आयुक्त शशि रंजन और वीर कुंवर सिंह विचार मंच के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : फॉल में पत्थर में फंस गई थी सौरभ और अनुराग की बॉडी… देखें

इसे भी पढ़ें : अगले दो दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...