spot_img

फॉल में पत्थर में फंस गई थी सौरभ और अनुराग की बॉडी… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : दो जवान लड़कों की रीमिक्स फॉल में डूबने से मौत हो गई। वहीं, दो की जान बच गई। रीमिक्स फॉल खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र में है। मरने वालों की शिनाख्त हजारीबाग के सियारी के रहने वाला अनुराग कुमार सिंह और बिहार के मुंगेर के रहने वाले सौरभ कुमार सिंह के तौर पर की गई। दोनों ग्रेजुएशन के स्टूडेंट थे और रांची के गोस्नर कालेज में पढ़ाई करते थे। दोनों दोस्त लालुपर थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार अनुराग और सौरभ अपने दोस्तों प्रिंस कुमार और आलोक गुप्ता के साथ रीमिक्स फॉल घूमने गये थे। सभी बाइक से गये थे। यहां उनका नहाने का मन कर गया। सभी पानी में नहाने के लिए उतर गये। नहाते-नहाते सभी गहरे पानी में चले गये। इसी दरम्यान सौरभ और अनुराग डूबने लगे। प्रिंस और आलोक भी लड़खड़ाये। सौरभ और अनुराग गहरे पानी में डूब गये, वहीं प्रिंस और आलोक चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी चीख सुन वहां मौजूद लोगों ने उन दोनों को किसी तरह बचाया। दोनों फॉल से बाहर निकले। मदद के लिए आसपास झांकने लगे। थोड़ी ही दूर पर फौजियों की ट्रेनिंग चल रही थी। प्रिंस और आलोक भागे-भागे फौजियों के पास पहुंचे और उनसे मदद मांगी। सूचना पुलिस को भी दी गई। मारंगहादा थानेदार अजय कुमार भगत ने बताया कि फौजियों और आसपास के लोगों की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सौरभ और अनुराग की डेड बॉडी को बाहर निकाला जा सका। डेड बॉडी पानी के भीतर पत्थर में फंस गई थी। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, देर शाम तक मृतकों के घरवालों के नहीं पहुंच पाये थे। इस कारण पोस्टमार्टम नहीं पाया।

इसे भी पढ़ें : 26 IAS अफसर इधर से उधर, कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गये… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : इस आदिवासी टोला में पीने का पानी तक नहीं, क्या बोल गये गांववाले… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...