Kohramlive Desk : आईसीसी T20 World Cup 2022 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार फाइनल में पहुंचा। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। डैरेल मिचेल के अर्धशतक के दम पर टीम ने 4 विकेट पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की धमाकेदार पारी के दम पर 19.1 ओवर 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बता दें कि साल 2007 में जब पहली बार T20 World Cup खेला गया था, तब टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। यहां भारत ने उसे हराकर खिताब जीता था। इसके बाद 2009 में फिर टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी और इस बार ट्रॉफी अपने नाम किया था।
बाबर और रिजवान ने दिखाया दम
पाकिस्तान की टीम ओपनिंग को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में दोनों ने धमाकेदार शुरुआत की। कप्तान बाबर और रिजवान ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदार कर मैच लगभग वहीं खत्म कर दिया। बाबर ने 42 गेंद पर 7 चौके जमाते हुए 53 रन की पारी खेली।
विलियम्स और मिचेल की उपयोगी पारी
न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियम्सन और डैरेल मिचेल ने यह काम किया। एलन फिन, डेवोन कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स का झटका लगने के बाद दोनों ने चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। कप्तान 42 गेंद पर 46 रन बनाकर वापस लौटे इसके बाद मिचेल ने 35 गेंद पर 53 रन की पारी खेल टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। आखिर में आकर जिमी नीशम ने 12 गेंद पर 16 रन की पारी खेली।
इसे भी पढ़ें : बालू घाट चालू, 700 रुपये में 1 हजार घन फुट कोई भी ले जा सकता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जवान बिटिया को हो रही थी खून की उल्टी, तांत्रिक ने तबाह कर दी जिंदगी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जेल से रिहा हुए संजय राउत, बोले-हमें न्याय मिला, हम झुकेंगे नहीं
इसे भी पढ़ें :उसे खरोंच तक नहीं आई, पीछे बैठा शख्स चल बसा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :मां के कपड़े पहनकर वीडियो बना रहा था नाबालिग, फिर देखें आगे क्या हुआ




