spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

T20 विश्व कप महिला टीम इंडिया का हुआ ऐलान, चुनी गई ये 15 क्रिकेटर

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : T20 विश्व कप के लिए महिला टीम इंडिया का ऐलान बुधवार को कर दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया है। वहीं 15 सदस्यीय घोषित टीम में स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टी20 विश्व कप का आयोजन 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में होगा। वहीं जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए भी टीम का एलान हुआ है। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में खेलेगी। ग्रुप-2 में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान,इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, और आयरलैंड है। ग्रुप की शीर्ष दो टीम में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जायेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला केपटाउन में 26 फरवरी को खेला जाएगा। टी 20 विश्व कप के लिये महिला टीम में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, पूजा वस्त्राकर (फिटनेस पर निर्भर), राजेश्वरी गायकवाड़ एवं शिखा पांडे को मौका मिला है। वहीं सब्बिनेनी मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह
रिजर्व खिलाड़ी चुनी गई है।
पूजा वस्त्राकर को विश्व कप टीम में रखा गया है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। अगर पूजा अपनी फिटनेस नहीं साबित कर पाती हैं तो उनकी जगह मेघना सिंह को मौका दिया जा सकता है।

महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत का शेड्यूल
दिनांक विपक्षी टीम मैदान
12 फरवरी पाकिस्तान केपटाउन
15 फरवरी वेस्ट इंडीज केपटाउन
18 फरवरी इंग्लैंड पोर्ट एलिजाबेथ
20 फरवरी आयरलैंड पोर्ट एलिजाबेथ

ट्राई-सीरीज में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें
टी20 विश्व कप से ठीक पहले टीम इंडिया तीन देशों की ट्राई-सीरीज में हिस्सा लेगी। इसकी शुरुआत 19 जनवरी से होगी। इसमें टीम इंडिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें हिस्सा लेंगी।

ट्राई-सीरीज के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, सब्बिनेनी मेघना, स्नेह राणा, शिखा पांडे।

भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच ट्राई सीरीज का शेड्यूल
दिनांक मैच मैदान
19 जनवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत बफैलो पार्क, ईस्ट लंदन
21 जनवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज बफैलो पार्क, ईस्ट लंदन
23 जनवरी भारत बनाम वेस्टइंडीज बफैलो पार्क, ईस्ट लंदन
25 जनवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज बफैलो पार्क, ईस्ट लंदन
28 जनवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत बफैलो पार्क, ईस्ट लंदन
30 जनवरी वेस्टइंडीज बनाम भारत बफैलो पार्क, ईस्ट लंदन
2 फरवरी फाइनल बफैलो पार्क, ईस्ट लंदन

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...