RANCHI : नए साल के पहले महीने में ही झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों को शानदार मैच देखने का मौका मिलेगा। यह T-20 मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 6 मैच खेले जाएंगे। सीरीज खेलने के लिए कई जगहों को चुना गया है, जिसमें रांची भी शामिल है। न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की श्रृंखला खेली जानी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय सीरीज का आगाज एक दिवसीय मुकाबले के साथ होना है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद में, दूसरा 21 जनवरी को रायपुर में और तीसरा 24 जनवरी को इंदौर में होगा। 3 मैचों की टी-20 श्रृंखला की शुरुआत 27 जनवरी से होगी। पहला ही मुकाबला रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में खेला जाना है। दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ और तीसरा मैच 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
साल 2016 में हुआ था रांची में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच
इसी मैदान पर पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच 12 फरवरी 2016 को हुआ था। भारत और श्रीलंका के बीच यह मैच खेला गया था। इसके बाद दूसरा टी-20 मैच सात अक्टूबर 2017 को आस्ट्रेलिया के साथ हुआ। 19 नवंबर 2021 को भारत व न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच हुआ। इस मैदान पर 11 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं।
इसे भी पढ़ें :Himachal Election Result : नतीजे से पहले ही CM का इस्तीफा…
इसे भी पढ़ें :Giridih News : गोबर चुनने वाली से खुल गया बड़ा राज… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :पैसों की जगह निकलेंगे सोने के सिक्के! खुला देश का पहला Gold ATM
इसे भी पढ़ें :बलिया के विकास का हजारीबाग में क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : RBI ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे भरें स्कूल फीस, किराया और बिल…जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड से मिलने घर पहुंचा था सनी, इस हाल में मिला…देखें










