Kohramlive : जीवन संघर्षों से भरा होता है, लेकिन स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand) ने हमें सिखाया कि कठिनाइयां हमारी परीक्षा नहीं, बल्कि हमारे संकल्प की कसौटी होती हैं। जब राहें बंद लगें और अंधेरा गहराने लगे, तो उनके ये विचार रोशनी बनकर हमें रास्ता दिखाते हैं, स्वामी विवेकानंद के इन विचारों को जीवन में अपनाकर हम न सिर्फ कठिनाइयों को हरा सकते हैं, बल्कि एक मजबूत और संतुलित इंसान भी बन सकते हैं। “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये।”
हिम्मत ना हारें: सब कुछ खोने से बड़ा डर उम्मीद खोने का होता है। जब हालात मुश्किल हों, तब भी उम्मीद का दामन कभी न छोड़ें।
स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें: मुश्किलें आयेंगी और जायेंगी, लेकिन अगर शरीर कमजोर होगा तो लड़ाई अधूरी रह जायेगी। अच्छा स्वास्थ्य ही असली ताकत है। कहते हैं ना सेहत धोखा देता है तो अपने-बेगाने में भी धोखा दे जाते।
संगति का ध्यान रखें: आपकी संगति आपको ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है या गर्त में गिरा सकती है। सही लोग चुनें, जो आपकी सोच और आत्मविश्वास को मजबूत करें।
इंद्रियों पर काबू रखें: इच्छाओं पर नियंत्रण और अनुशासन जीवन को सही दिशा में ले जाते हैं। बिना सेहत बिगाड़े खुद पर नियंत्रण पाना असली विजय है।
घृणा से बचें: चाहे कोई कितना भी बुरा क्यों न हो, दिल में नफरत न पालें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कई बार शब्द ही सबसे बड़ी मुश्किलें खड़ी कर देते हैं।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला






