spot_img
spot_img
spot_img

इंडियन मार्केट में आनेवाली है एसयूवी कारों की बहार, लांचिंग के लिए कई हैं तैयार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : इंडियन मार्केट में ग्राहकों के लिए एसयूवी कारों की बहार आनेवाली है। कई ऐसी कारें लांचिंग के लिए लगभग तैयार हैं। अपने बॉक्सी लुक, प्रीमियम फीचर्स और मुश्किल रास्तों पर चलने की क्षमता के कारण ही ये कारें सबको पसंद आती हैं। आइए, जानते हैं इन कारों के बारे में।

इसे भी पढ़ें :ड्रग का ओवर डोज लेने के कारण अमेरिका के रैपर अर्ल सिमंस का निधन

जल्‍द लांच होगी Mahindra XUV700

स्वदेशी कार कंपनी महिंद्रा ने जल्द ही नई एसयूवी XUV700 के लांच की घोषणा कर दी है। यह मौजूदा मॉडल XUV500 और Alturas G4 के बीच होगी। इसमें कई फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स, ज्यादा पावरफुल इंजन और बढ़िया लुक दिया जाएगा। साइज में यह XUV500 से बड़ी होगी, और इसमें नया 2.0 लीटर का टर्बो mStallion पेट्रोल और 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें :बीजेपी के पक्ष में जन समर्थन देख दीदी में बौखलाहट : मोदी

संभवत: अगले माह लांच होगी Tata HBX

यह टाटा की एक मिनी एसयूवी होगी। इसका इंतजार बाजार में बेसब्री से हो रहा है। कार संभवत: मई में आ सकती है। यह कंपनी की दूसरी कार होगी जो टाटा के Alfa प्लेटफॉर्म पर बनी होगी। कार में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें :@Corona का कहर : इस राज्‍य के 12 शहरों में लगा सख्‍त लॉकडाउन

मई में लांच हो सकती है  Hyundai Alcazar

हुंडई ने हाल ही में अपनी नई कार हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) को पेश किया है, मई में लांच किया जा सकता है। ये एसयूवी 6 सीटर और 7-सीटर, दोनों ले-आउट में लाई गई है। यह हुंडई क्रेटा का बड़ा वर्जन कहा जा सकता है। कंपनी ने इसे 2,760mm लंबा व्हीलबेस दिया है, जो कि क्रेटा से तकरीबन 150mm ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें :रिलायंस जियो के प्लांस के साथ फ्री में देखिए आईपीएल मैच

Skoda Kushaq में DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस से मुकाबला करने के लिए अगले महीने Skoda Kushaq लांच हो सकती है। कंपनी ने इसे MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल Volkswagen की आने वाली एसयूवी Taigun में किया गया है। इसमें 1.0 लीटर टर्बो डीजल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल के इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक और 7 स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...