spot_img

रांची में नवविवाहिता की संदिग्ध मौ’त, हंगामा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में बीती रात 21 साल की नवविवाहिता सजबीन परवीन का शव उसके कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि सजबीन की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया। जानकारी मिलते ही सजबीन के परिजन रांची पहुंचे और ससुराल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई, जिसे पुलिस ने काबू में किया। मायकेवालों का इल्जाम है कि शादी के बाद से ही सजबीन को पति जहीर और ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके से संपत्ति का हिस्सा और पैसे की मांग की जा रही थी। जब उनकी मंशा पूरी नहीं हुई, तो उनके खिलाफ गंभीर कदम उठाया गया।

woman died under suspicious circumstances in Ranchi

पुलिस मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। लोअर बाजार थानेदार रणविजय शर्मा ने बताया कि मौत का समय सोमवार रात 8 बजे का है, लेकिन सूचना पुलिस को 2 बजे मिली। मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है और कमरे की FSL जांच करवाई गई है। सजबीन की शादी 13 जून 2025 को बड़े धूमधाम से हुई थी, लेकिन अब उसकी जिंदगी एक संदिग्ध हत्या और घरेलू प्रताड़ना के केस में बदल गई है। मायके वालों ने पुलिस से निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशा मतलब खुशहाल परिवार की बर्बादी…

Garhwa : कभी-कभी कुछ बातें सीधे दिल में उतर...

‘तरंग’ ने गांव के बच्चों की आंखों में जगाई IIT-NEET की चमक…

Hazaribagh : करीब दस महीने पहले NML पकरी बरवाडीह...

दिल्ली में CM हेमंत सोरेन बोले, भविष्य गढ़ेगा झारखंड…

Delhi : झारखंड अब केवल कोयला, लौह अयस्क और खनिजों...

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...