spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चिट्ठी वायरल कर खौफ पैदा करने वाले मेजर का क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Dhanbad : गैंगस्टर प्रिंस खान के खासमखास मेजर उर्फ नसीम अंसारी उर्फ रजि अहमद, विकास सिंह, राजू अंसारी और सद्दाम अंसारी को अरेस्ट कर लिया गया। गिरफ्तार चारों गुंडों की फितरत अलग-अलग है। मेजर धमकी भरे चिट्ठी वायरल करने में माहिर है, वहीं विकास सिंह आर्म्स सप्लायर है। राजू अंसारी और सद्दाम अंसारी मालदार लोगों के नंबर हासिल करने में जुटे रहते थे। इनके पास से उम्दा किस्म के हथियार, जिंदा गोलियां, बम और नकद 50 हजार रुपये मिले। मेजर उर्फ नसीम पहले भी जेल जा चुका है। 8 साल पहले वह पेरॉल पर निकला था। मेजर के गहरे ताल्लुकात कई सफेदपोश और फर्जी पत्रकारों के साथ है। धनबाद पुलिस इस बिंदु पर तहकीकात कर रही है।

धनबाद SSP संजीव कुमार ने आज मीडिया को बताया कि गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जायेगा। गैंग में एक्टिव उसके खासमखास चार लोगों के पकड़े जाने के बाद प्रिंस खान का खूंटा अब डगमगाने लगा है। प्रिंस खान गैंग के करीब 45 गुर्गों को अरेस्ट कर उसे सलाखों में डाला जा चुका है। SSP ने कहा कि जिस मेजर के नाम से व्यापारियों में दहशत फैलाया जाता था, उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। SSP का दावा है कि बहुत जल्द गैंगस्टर प्रिंस खान को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इन चारों गुंडों को अरेस्ट करने में CT SP, रूरल SP, DSP और कई थानेदारों की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें :परीक्षा देने हजारीबाग जा रहे दो लड़कों के साथ क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें :RBI में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन हॉकी स्टेडियम पहुंचे, चैंपियनशिप 27 से…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: