Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने 93 लोगों को ज्वाइनिंग लेटर बांटे। झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित समारोह में CM हेमंत सोरेन ने झारखंड नगर विकास विभाग में 47 सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर को नियुक्ति पत्र दिया। वहीं वाणिज्य कर विभाग के 46 निम्न वर्गीय लिपिकों को नियुक्ति पत्र दिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि की हैसियत से श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे। वहीं विभागीय कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कई लोगों को नौकरी दी गई हैं। नियुक्ति देने का काम इतनी तेजी से हुआ है कि शायद सबका नाम नहीं बता पायें हम। DSP, BDO एवं CO की नियुक्ति उन्होंने की है। शिक्षकों की बहाली की है। पहली बार राज्य में कृषि पदाधिकारियों, खेल पदाधिकारियों और पंचायत सेवकों की नियुक्ति हुई। राज्य में ऐसा कोई हॉल नहीं जहां तीन हजार शिक्षकों को बैठा कर नियुक्ति दी जाये, इस वजह से उन्होंने खेलगांव में नियुक्ति पत्र बांटे। जब उनकी सरकार आई तब महामारी कोरोना हुआ। उससे निकलेंगे कि नहीं यही सोचते थे। ढ़ाई साल इसी में बीता। बहुत उम्मीद से सरकार बनायी थी। पहले कोरोना, फिर सुखाड़। हमने कई चुनौतियां देखी। राज्य बनने के बाद हमने पहली बार JPSC नियुक्ति नियमावली बनी। कई विभागों की नियुक्ति नियमावली थी नहीं तो नियुक्ति कैसे होती। उनका मकसद झारखंडी भाईयों को रोजगार देना है। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने सरकारी और प्राइवेट नौकरियां भी दी। सरकार ने नियमावली बना प्राइवेट सेक्टर की 75 फीसदी नौकरी राज्य के लोगों को मिले। कैंप लगा कर नौकरी दी। यह नौकरियां LNT, TATA, इंफोसिस जैसी कंपनियों में दी गई। 50 बच्चों को विदेशों में पढ़ने भेजा। कई को वहीं नौकरी मिली कई लौट कर देश राज्य की सेवा कर रहे हैं। पढ़े-लिखे, कम पढ़े-लिखे और अनपढ़ के लिए भी विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। सरकार कई योजना शुरू कि है जो इन्हें पैरों पर खड़ा करेगा। कुछ दिनों बाद कुछ शिक्षकों की नियुक्ति होगी। निश्चित रूप से यह मन को सुकून देने वाली काम रहा।
CM ने कहा कि राज्य के लोग काफी सरल हैं। राज्य पिछड़ा है। यहां गरीबी अभिशाप की तरह है। इसे दूर करने में अपनी भूमिका निभाएं। सरकार आपके साथ है। जिम्मेदारी के साथ काम करें। काम हमेशा जनहित को सोच कर करें। इस राज्य में दक्षता की कमी नहीं है। बस केवल कोशिश करने की जरूरत है।
उन्नत राज्य के शीर्ष में रखना आपकी जिम्मेदारी
नव नियुक्त लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज से आप सरकार के अभिन्न अंग के रूप में काम करेंगे। आपकी भूमिका इस राज्य को देश के उन्नत राज्यों में शामिल करने में रहेगी। अपनी जिम्मेदारी आप निभाएं। राज्य के लोग काफी सरल हैं। राज्य पिछड़ा है। यहां गरीबी अभिशाप की तरह है। इसे दूर करने में अपनी भूमिका निभाएं। सरकार आपके साथ है। जिम्मेदारी के साथ काम करें। काम हमेशा जनहीत को सोच कर करें। इस राज्य में दक्षता की कमी नहीं है। राज्य को देश के अग्रणी राज्य में खड़ा करने के लिए प्रयास की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें :परीक्षा देने हजारीबाग जा रहे दो लड़कों के साथ क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें :RBI में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए डिटेल्स…
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन हॉकी स्टेडियम पहुंचे, चैंपियनशिप 27 से…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट















