spot_img

ड्रोन कैमरे से नजर, ट्रैक्टर से तबाही…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : ड्रोन कैमरों की मदद से 50 एकड़ में उगे अवैध पोस्ता की खेती को चिन्हित कर पुलिस ने उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस कड़ी कार्रवाई से तस्करों में तहलका मच गया है। आज सुबह से ही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम अहरी, नावाडीह और जमुनियांतरी के इलाकों में ऑपरेशन चलाया। चौपारण के थानेदार अनुपम प्रकाश ने बताया कि “इस ऑपरेशन से तस्करों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जो लोग इस अवैध कारोबार में संलिप्त हैं, उनकी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।” यह अभियान हजारीबाग के SP के निर्देश पर चलाया गया। टीम का नेतृत्व बरही के SDPO कर रहे थे। इसमें करीब 50 जवान शामिल थे। उधर, प्रादेशिक वन विभाग के प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि ‘मिशन ज़ीरो’ के तहत काला पहाड़, अंबादाह और बहनगा जंगल में भी 3 एकड़ वन भूमि पर लगी अफीम की खेती को तबाह कर दिया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ड्रोन सर्विलांस और लगातार ऑपरेशन के जरिये चौपारण को नशा तस्करों से मुक्त किया जायेगा। प्रशासन की इस मुहिम से यह साफ हो गया है कि अब अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर करारी चोट पड़ने वाली है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...