spot_img

सुबह उठते ही दिखें ये 5 संकेत तो हो जायें सतर्क, कही किडनी तो…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : किडनी शरीर का अहम अंग है, जो खून को साफ करने, विषैले पदार्थ बाहर निकालने और शरीर में पानी व मिनरल्स का संतुलन बनाये रखने का काम करती है। लेकिन खराब खानपान, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और अनियमित जीवनशैली के कारण किडनी धीरे-धीरे कमजोर हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह उठने के बाद दिखने वाले कुछ संकेत किडनी से जुड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं।

इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज

1. चेहरे और आंखों के नीचे सूजन: सुबह उठते ही आंखों या चेहरे पर सूजन दिखना इस बात का संकेत हो सकता है कि किडनी अतिरिक्त पानी और नमक को सही ढंग से बाहर नहीं निकाल पा रही है।

2. पेशाब में बदलाव: बार-बार पेशाब आना, रात में कई बार उठना, पेशाब में झाग बनना या रंग बदलना किडनी की परेशानी का संकेत हो सकता है।

3. पैरों और टखनों में सूजन: शरीर में अतिरिक्त तरल जमा होने से पैरों, टखनों या हाथों में सूजन आ सकती है। यह लक्षण लगातार रहे तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिये।

4. सुबह भी थकान महसूस होना: अगर पूरी नींद लेने के बाद भी सुबह कमजोरी, थकान या शरीर में भारीपन महसूस हो, तो यह किडनी की कार्यक्षमता कम होने का संकेत हो सकता है।

5. त्वचा में खुजली और रूखापन: किडनी ठीक से काम नहीं करने पर शरीर में अपशिष्ट पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिससे त्वचा में खुजली और रूखापन हो सकता है।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए करें ये काम

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पियें।
  • नमक का सेवन सीमित रखें।
  • ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रित रखें।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के दर्द निवारक दवाओं का अधिक सेवन न करें।
  • संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें।

Disclaimer : यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से है और मेडिकल रिपोर्ट्स पर आधारित है। यदि इनमें से कोई भी लक्षण लगातार दिखाई दें, तो स्वयं निष्कर्ष न निकालें और किसी योग्य डॉक्टर से जांच व सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें :

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: