रांची : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार रहा। हंगामे के बीच वृत्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 4,684.93 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। वहीं भाजपा सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण सूचना की कार्यवाही बाधित रही। हालांकि दो अल्पसूचित प्रश्नों पर सरकार की ओर से सदन में जवाब दिया गया, लेकिन शोरगुल के कारण कुछ सुना नहीं जा सका।
इसे भी पढ़ें : Tokyo Paralympics: हौसले ने भरी उड़ान, जानिये किन खिलाड़ियों ने किसमें जीता मेडल
इसे भी पढ़ें :मां कमरे में नहीं थी, बगल कमरे में लाइट जलता देख बेटा पहुंचा, जो देखा….
विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को शुरू होने के साथ ही मुख्य विपक्षी दल भाजपा के कई सदस्य हर-हर महादेव का नारा लगाने लगे। भाजपा के कई सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में भी पहुंच गये और कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सभा की कार्यवाही को अपराह्न 12.45 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
इसे भी पढ़ें :गेम खेलने से रोका तो बाप को मार डाला, ऐेसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)














