झरिया : 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर झुलसी सुनीता ने आज दम तोड़ दिया। सुनीता का इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में चल रहा था। गंभीर रूप से झुसली सुनीता को उंगलियां और हाथ काटने के बाद भी नहीं बचाया जा सका। सुनीता झरिया के केसरी परिवार की बड़ी बहू थी। सुनीता के 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक बेटी 8 और एक 6 साल की है। वहीं बेटा डेढ़ साल का है। सुनीता की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले 14 नवंबर को करंट की चपेट में आई सुनीता की भांजी 14 साल की सानवी ने भी देवकमल अस्पताल में ही दम तोड़ दिया था।
यहां याद दिला दें कि 8 नवंबर को झरिया थाना क्षेत्र के बिहार बिल्डिंग के समीप सानवी समेत 5 लोग 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर झुलस गये थे। सुनीता और सानवी का इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में किया जा रहा था। इलाज के दौरान सानवी का एक हाथ भी काटना पड़ा था। 14 नवंबर की देर रात उसने दम तोड़ दिया था। वहीं आज सुनीता ने भी दम तोड़ दिया। घटना की फैली खबर के बाद पूरे झरिया में शोक की लहर है।
Read More : माही के शहर से विदा हुये खिलाड़ी, फैंस का ऐसे किया शुक्रिया
Read More : जंगल में स्टेनगन के साथ मोस्ट वांटेड को देखते ही पुलिस…देखें वीडियो
Read More : झरिया की सानवी ने रांची में तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल














