spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सुखदेवनगर थानेदार और मुंशी सस्पेंड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में दूल्हे की आत्महत्या के बाद उठे सवालों ने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। आरोपों की आंच इतनी तेज थी कि सुखदेवनगर थानेदार अशोक कुमार और मुंशी परशुराम को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। यहां याद दिला दें कि बीते 29 नवंबर, किशोरगंज रोड नंबर-5 में रेलवे कर्मचारी नितेश पांडेय, जिसकी उसी शाम बारात निकलनी थी, ने शादी से ठीक पहले अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिवार सदमे में… और गुस्से में भी।नितेश के भाई का दावा हैं कि तिलक के दिन एक लड़की ने यौन शोषण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने बिना जांच नितेश को उठा लिया। छोड़ने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग हुई। मुंशी परशुराम कभी 1 लाख, कभी 2 लाख… कभी सिटी एसपी तो कभी डीएसपी के नाम पर पैसे मांगता रहा। लड़की के लगातार दबाव और पुलिस की कथित वसूली से परेशान होकर नितेश ने जान दे दी। मामले ने तूल पकड़ा तो DGP तदाशा मिश्रा ने सीधा संज्ञान लिया। जांच सौंपी गई आईजी मनोज कौशिक* को। और जैसे ही शुरुआती तथ्य सामने आये,थानेदार और मुंशी दोनों सस्पेंड हो गये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...