Ranchi : डायल 100 और 112 पर फोन करते ही अब रांची पुलिस तुरंत रेस्पांस देगी। रांची सिटी कंट्रोल में बैठे पुलिस अधिकारी फोन रिसिव करते ही सबसे पहले जय हिंद बोलेंगे और फिर कहेंगे, बताये मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं। प्रॉब्लंब को नहीं सुनने और रिस्पांस नहीं करने वाले पुलिस अधिकारी दंडित तक हो सकते हैं। रांची सिटी कंट्रोल को बेहद कारगर बनाने को कहा गया है। वहीं जो भी शामियां और दिक्कत है, उसे तुरंत दूर करने को कहा गया। यह आदेश आज एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर ने रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर को दिया। ADG लाटकर आज अचानक कंट्रोल रूम पहुंच गये। मीटिंग में वायरलेस एसपी और CCR DSP को भी बुलाया गया था। वहीं सिटी कंट्रोल के कई छोटे-बड़े अधिकारी भी मौजूद थे। लाटकर ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि डायल नंबर पर आने वाले फोन कॉल्स के बारे में PCR और टाइगर जवानों को लोकेशन की सही जानकारी देने को कहा गया, ताकि सही समय पर ठोस कार्रवाई हो सके।
वहीं PCR को कहा गया कि क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी तुरंत CCR को दो जाये, ताकि टॉप टू बॉटम के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिल सके। बहुत जल्द डायल 100 और 112 को मर्ज किया जायेगा। ऐसे में सिटी कंट्रोल रूम में काम करने वाले छोटे बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जायेगी। वहीं खराब पड़े सारे उपकरण को अविलंब दुरूस्त कर लेने को कहा गया है। वहीं सिटी कंट्रोल रूम में 8 घंटे से ज्यादा की ड्यूटी नहीं कराने का भी निर्देश ADG लाटकर ने दिया है। मीटिंग में मोबाइल नेटवर्क ठीक से काम नहीं करने की वजह से हो रही दिक्कतों पर भी गौर किया गया। नेटवर्क ठीक नहीं रहने के चलते पुलिस समय पर मौके-ए-वारदात नहीं पहुंच पाती है। लोकेशन भी सही नहीं मिल पाता। डायल 112 में कॉल आने पर कॉलर का लोकेशन भी आ जाता है। इसी लोकेशन के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है। लेकिन नेटवर्क नही मिलने पर बहुत दिक्कत होती है। ADG लाटकर ने इस परेशानी को तुरंत दूर करने का हुक्म रांची पुलिस कप्तान को दिया है।
इसे भी पढ़ें : बगडू हिल से लौट रहे थे तीन युवक, रास्ते में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग
इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें








