Kohramlive: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पुंछ के सौजियां इलाके में एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई है। यात्रियों से भरी एक मिनी बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की जान चली गई। 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ के मुताबिक, सौजियां इलाके में मिनी बस दुघटना ग्रस्त हो गई। सेना का बचाव अभियान जारी है। कई घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन का कहना है कि हादसे की जांच से पहले राहत और बचाव कार्य पर जोर है। खाई में जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें बाहर निकाल लिया गया है।
Jammu & Kashmir | A mini-bus accident occurred in the Sawjian area of Poonch. Army’s rescue operation is underway; 9 deaths reported, many injured shifted to a hospital in Mandi. Further details awaited: Mandi Tehsildar Shehzad Latif pic.twitter.com/NMFhtuK5lj
— ANI (@ANI) September 14, 2022
मुआवजे का ऐलान
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए 5-5 लाख रुपये की राहत की घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।
Saddened by loss of lives due to a road accident in Sawjian, Poonch. Condolences to bereaved families. May the injured recover soon. Rs. 5 lakh would be given to the next of kin of deceased. Directed Police and Civil authorities to provide best possible treatment to the injured.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) September 14, 2022
उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक हादसे में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। इलाज में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर बिट्टू सिंह के कहने पर बोकारो में फेंका गया था बम… देखें
इसे भी पढ़ें :हिन्दी हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान : CM हेमन्त सोरेन












