spot_img

Queen एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 17 को जाएंगी ब्रिटेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन जाएंगी। उन्हें भारत सरकार की ओर से शोक संवेदनाएं प्रकट करेंगी। राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख एवं ब्रिटेन की राष्ट्राध्यक्ष रहीं महारानी एलिज़ाबेथ का आठ सितंबर को निधन हुआ था। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 12 सितंबर को दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन गए थे। महारानी के देहांत पर शोक जताया था। भारत ने क्वीन के देहांत पर 11 सितंबर को एक दिन का राष्ट्रीय शोक का भी ऐलान किया था।

लंदन में होगा एलिजाबेथ का  अंतिम संस्कार

क्वीन एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार लंदन के वेस्टमिन्स्टर ऐबी चर्च में होगा। क्वीन का पार्थिव शरीर 13 सितंबर को स्कॉटलैंड से लंदन पंहुचा था। जिसके बाद उसे उनके घर बकिंघम पैलेस ले जाया गया था। अब क्वीन के ताबूत को चार दिन के लिए वेस्टमिन्स्टर ऐबी में रखा जाएगा जिसके बाद 19 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार होगा।

 500 से ज्यादा लीडर पहुंचेंगे

क्वीन के अंतिम संस्कार में दुनियाभर से करीब 500 लीडर आएंगे। इसमें अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन, काॅमनवेल्थ देशों के लीडर्स और यूरोप की रॉयल फैमिली और दुनिया के अन्य लीडर्स शामिल होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन समेत बेलारूस और म्यांमार से किसी नेता को नहीं बुलाया गया है।

इसे भी पढ़ें : हर वर्ग को कुछ न कुछ सहायता कर रही हमारी सरकार : CM Hemant Soren

इसे भी पढ़ें : गया में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दामाद निकला कातिल… देखें

इसे भी पढ़ें : खूंटी में मारधाड़, फायरिंग… देखें

इसे भी पढ़ें : “दू रुपैया कमाते थे… सब उजाड़ दिया… अब का में खट के खाएं”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर प्लांट में बड़ा हादसा, इस हाल में मिला मुकुल

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...