गढ़वा : एकतरफा प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। स्कूल से घर लौट रही छात्रा शबनम को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाला 19 साल के इन्ताज ने भी अपनी जान दे दी। बुधवार की शाम 5 बजे वह मालगाड़ी के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव गढ़वा रोड-चोपन रेलखंड पर यहां नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन से पश्चिम पोल संख्या 44 /27 के निकट ट्रैक पर मिला।
इसे भी पढ़ें : बेदर्दी से मार देहलक बिटिया के करेजा में गोली, देखें वीडियो

शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा था- खुदा के लिए मेरी लाश मेरे घर तक पहुंचा देना। साथ ही इसमें अपना नाम इन्ताज अली। पिता और भाई का नाम घर का पता और मोबाइन नंबर भी लिखा था।
यहां याद दिला दें कि मंगलवार को स्कूल से लौट रही शबनम को इन्ताज ने पहले चाकू मारा, फिर कमर से पिस्टल निकालकर उसके सीने में गोली दाग दी थी। घटनास्थल पर ही शबनम की मौत हो गई थी। वहीं इन्ताज मौके से फरार हो गया था। शबनम की मौत की फैली खबर के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस आरोपी इन्ताज की तलाश में छापेमारी कर रही थी। बुधवार की शाम सूचना मिली कि ट्रेन से कटकर इन्ताज ने अपनी जान दे दी
इसे भी पढ़ें : भतीजे के प्यार का ऐसा चढ़ा नशा कि पति को दे दी खौफनाक मौत
इसे भी पढ़ें : OMICRON को लेकर झारखंड सरकार का GUIDELINE जारी, जानिये क्या है जरूरी
इसे भी पढ़ें : नन्हे हत्याकांड : प्रिंस खान के फार्म हॉउस से शूटर समेत 7 गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : चाची के इश्क में कर दिया पत्नी का खून…






