Kohramlive: 15 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 93 ठिकानों पर NIA की छापेमारी के बाद शुक्रवार को PFI ने केरल बंद बुलाया। इस दौरान NIA रेड का विरोध कर रहे PFI कार्यकर्ता हिंसक हो उठे। उन्होंने राजधानी तिरुवनंतपुरम और कोट्टयम में दर्जनों सरकारी बसों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। मीडिया रिपोर्टके अनुसार, कन्नूर के मट्टनूर में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम भी फेंके गए। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक, कोल्लम में मोटरसाइकिल सवार PFI कार्यकर्ताओं ने 2 पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। इधर, तिरुवनंतपुरम में हिंसा करने वाले 5 PFI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
केरल हाई कोर्ट ने स्वत: लिया संज्ञान
केरल हाईकोर्ट ने राज्यव्यापी बंद बुलाने और PFI नेताओं के प्रदर्शन का स्वत: संज्ञान लिया है। केरल HC के आदेश के मुताबिक कोई भी बिना अनुमति के बंद नहीं बुला सकता है। कोर्ट ने आदेश में यह भी कहा कि गिरफ्तारियों के बाद ऐसा प्रदर्शन ठीक नहीं।
कांग्रेस ने रोकी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस ने शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा रोक दी। इस पर भाजपा ने तंज कसा कि PFI और इस्लामिक जिहादी संगठनों ने आज हड़ताल का आह्वान किया और कांग्रेस ने आज अपनी पद यात्रा रोक दी, इससे घटिया और शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।
केरल से बंगाल तक NIA रेड के दौरान 106 अरेस्ट
बता दें कि उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, असम, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और राजस्थान में गुरुवार को NIA ने ED के साथ मिलकर छापेमारी की। रेड में 300 से ज्यादा NIA अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान जांच एजेंसी ने PFI के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ें : देशभर में 400 ट्रेनें कैंसिल, जानें कारण
इसे भी पढ़ें : खूनी जंग का ऐलान, मारा गया एरिया कमांडर…
इसे भी पढ़ें : खूंखार थिंक टैंक विनय यादव का क्या किया पुलिस ने, देखें….
इसे भी पढ़ें :बिहार के राज्यपाल को एयर एंबुलेंस से जाना पड़ा दिल्ली, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘सब शेम-शेम बोल रहे थे…’और फिर…










