spot_img

इतना बड़ा नक्सली सरेंडर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। 1 करोड़ के इनामी कमांडर ‘रूपेश’ सहित 200 से ज्यादा नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें कई शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं। सभी नक्सलियों ने जगदलपुर पुलिस लाइन में अपने हथियार सरेंडर किये। इस मौके को CM विष्णुदेव साय ने “ऐतिहासिक दिन” बताया है। बस्तर क्षेत्र से 140 नक्सली, कांकेर से 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया। उन्होंने भारी संख्या में AK-47, INSAS, SLR, .303 राइफल समेत आधुनिक हथियार पुलिस को सौंपे। सभी को भारतीय संविधान की प्रति और गुलाब का फूल भेंट किया गया। इस मौके पर CM विष्णुदेव साय ने कहा “यह सिर्फ बस्तर नहीं, पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। गांधी जी की अहिंसा में आस्था दिखाते हुये नक्सली आज मुख्यधारा में लौटे हैं। अब मारने और मरने वाला दोनों अपना नहीं होगा।” डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा “आज बस्तर में बदलाव की शुरुआत है। माओवादी हिंसा से बस्तर त्रस्त था, लेकिन अब संगठन के बड़े चेहरे भी समाज में लौटने लगे हैं।”DGP अरुण देव गौतम बोले “नक्सली युवाओं को अब समझ में आ गया है कि वे जनता की सेवा नहीं, बल्कि उसे नुकसान पहुंचा रहे थे। बस्तर अब विकास की राह पर तेजी से बढ़ेगा।” यह सरेंडर छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति की बड़ी सफलता मानी जा रही है। प्रशासन इसे लाल आतंक के खिलाफ निर्णायक मोड़ के रूप में देख रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...