Kohramlive : बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। अचानक तभी 4 लोग आए। बच्ची को बहला-फुसलाकर पहले अपने पास बुलाया। फिर उसके साथ गंदी-गंदी हरकते करनी शुरू कर दी। इन मनचलों कि हिमाकत ऐसी कि 11 साल की मासूम की मांग में सिंदूर तक डाल दिया। बच्ची शोर मचाने लगी। बच्ची की आवाज सुन घरवाले भागे-भागे बाहर आए। घरवालों को आता देख चारों बदमाश वहां से फरार हो गए। डरी सहमी बच्ची ने सबकुछ अपने घरवालों को बताया। यह सब सुन मानो परिवार वालों के पेरों तले जमीन खिसक गयी। हैरान कर देने वाला यह मामला नोएडा सेक्टर 27 से उछलकर सामने आया है।
मामले की जानकारी देते हुए लड़की की मां ने नोएडा सेक्टर 20 थाने में उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि रोहित, शैलेंद्र और उसके दो साथी बीती रात को उसकी 11 साल बेटी को जबरन घर से खींचकर बाहर लाए और उसकी मांग भर दी। नाबालिक की मां ने यह भी इल्जाम लगाया कि उक्त आरोपियों ने बेटी के साथ गंदी हरकतें भी की।
मां की बातें सुन पुलिस भी हैरान रह गई। घर के बाहर ही बदमाशों की ऐसी हिमाकत…। पुलिस चारों आरोपियों की खोज में जुट गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
इसे भी पढ़ें : याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें : 60 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को पेंशन : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : BBNL और BSNL के मर्जर को केंद्र की हरी झंडी, 1.64 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की मंजूरी
इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें : जिंदा सांप देख मच गया शोर अस्पताल में… देखें
इसे भी पढ़ें : CIVIL SERVICES की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सीएम हेमंत का बड़ा ऐलान… देखें क्या








