spot_img
spot_img

झारखंड में क्‍लास वन से टेन तक के स्‍टूडेंट्स के किताबों की होगी होम डिलिवरी, मिला परमिशन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पहली से दसवीं क्‍लास में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी। सरकार ने उनकी किताबों की फ्री होम डिलीवरी का निर्णय लिया है। सभी बच्चों के लिए सत्र 2021-22 की किताबें उनके घरों तक पहुंचाई जाएंगी। स्कूली शिक्षा विभाग को गृह कारा व आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक शैलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि झारखंड के लगभग 40 लाख बच्चों को निःशुल्क किताब मुहैया कराई जाएंगी।

Read More :मामूली बात को लेकर महिला पर तीर से हमला, पति को भी डंडे से…

प्रखंडों तक पहुंच चुकी हैं किताबें

शैलश कुमार ने बताया कि बच्चों की किताबें प्रखंडों तक पहुंच गई हैं। इसके बांटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी, लेकिन अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर आ जाने के कारण ये काम पूरी तरह प्रभावित हो गया था। गृह कारा व आपदा प्रबंधन विभाग से अनुमति मिलने के बाद इसे दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा।

Read More :मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया को बनाया जनभागीदारी का सशक्‍त माध्‍यम

किताबों को बंटवाना स्‍कूल प्रबंधन समिति का दायित्‍व

 किताबों को छपवाने से लेकर उसे जिला तक पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक की होती है। जिले से प्रखंड तक किताब जिला शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में पहुंचती है। वहां से स्कूल आ जाने के बाद स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) से सलाह के बाद किताबों को बच्चों तक पहुंचाया जाता है।

Read More :Police ने पीछा कर Ambulance को पकड़ा, झांका तो रह गयी दंग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...